विदेशी भाषा में करियर और सुनहरा भविष्य

0
3284

करियर? एक अहम् सवाल जिसके बारे में हर विध्यार्थी अपनी शिक्षा के दौरान विचार विमर्श करता है| कभी सही दिशा में निकल जाता है तो कभी गलत मार्गदर्शन से गलत दिशा की ओर निकल पड़ता है, कभी माता पिता के दबाव में आकर अपनी पसंद से हटकर अपना करियर चुन लेता है तो कभी भेड़ चाल में वह करियर चुन लेता है जो अधिक संख्या में छात्र एवं छात्राएं चुन लेते हैं| इस तरह से वह उन पाठ्यक्रम के बारे में सोचता ही नहीं जिनको अपनाकर वह करियर में अच्छा प्रदर्शन भी कर सकता है और अपनी पसंद का काम भी अंजाम दे सकता है| आम तौर पर हमारे नौजवान विद्यार्थियों का रुझान व्यवसायी कोर्स की तरफ ज्यादा रहता है और वह यह समझते हैं कि इन्ही पाठ्यक्रम में करियर बनाकर वह तरक्की कर सकते हैं और सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं| इसी मिथक को दूर करने के लिए आज हम ऐसे पाठ्यक्रम पर चर्चा करेंगे जिसकी मांग भी है, काफी दिलचस्प भी और साथ ही भविष्य में एक अच्छे परिणाम के रूप में सिद्ध हो सकता है|

परिचय
आज के उदारीकरण और वैश्वीकरण के दौर में विदेशी भाषा में करियर ने कई अवसर प्रदान किए हैं, इसी वैश्वीकरण के नतीजे में विदेशी भाषा सीखने वाले छात्रों को काफी प्रोत्साहन भी मिला है| जो विध्यार्थी अपने करियर को विकसित करना चाहते हैं, आगे बढ़ना चाहते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के इच्छुक हैं उनके लिए विदेशी भाषा को सीखना आवश्यक है| लगातार बढ़ता व्यापार, शैक्षिक और वैज्ञानिक ज्ञान साझा करने, तकनीकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए विदेशी भाषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| जो लोग अधिक यात्रा और भाषाओँ में रूचि रखते हैं उने लिए विदेशी भाषाओं में कैरियर सबसे उपयुक्त है| विदेशी भाषाओँ में फ्रेंच, जर्मन, रूसी, चीनी, जापानी, स्पेनिश,अरबी और कोरियाई की मांग ज्यादा है|

विस्तार
विदेशी भाषाओं में शैक्षणिक योग्यता पर्यटन, मनोरंजन, अनुसंधान, शिक्षा, जनसंपर्क और जनसंचार, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, दूतावासों, राजनयिक सेवाओं, प्रकाशन गृहों, बीपीओ आदि जैसे क्षेत्रों में लाभदायक सिद्ध हो सकता है| कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अपनी रिपोर्ट, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों के लिए भी अनुवादकों की आवश्यकता होती है| विदेशी भाषा के करियर में अवसर केवल प्रमुख विदेशी भाषाओँ में ही उपलब्ध नहीं बल्कि पश्पियो, उज़्बेक, ताजिक, हिब्रू, पुर्तगाली, आदि जैसी भाषाओं में निपुण लोगों की भी मांग बहुत अधिक है|

पारिश्रमिक
इस क्षेत्र में पारिश्रमिक नियोक्ता, नौकरी, कौशल और अनुभव की प्रकृति पर निर्भर करता है| उदाहरण के लिए, एक अनुवादक को भारतीय भाषाओं के अनुवाद के लिए 150 से 300 रुपये प्रति पृष्ठ के बीच, कमाने की उम्मीद कर सकते हैं, साथ ही लोकप्रिय विदेशी भाषाओँ के लिए 300 से 500 रुपये प्रति पृष्ट के बीच जैसे जर्मन और फ्रेंच, और 750 रुपये प्रति पृष्ट जापानी और अरबी भाषा के लिए| केई वेतनमान काम और जगह के साथ बदलते भी रहते हैं| एक विदेशी भाषा शिक्षक 20000 रुपये महीने से लेकर 600000 रुपये महीने तक कमा सकता है| एक अच्छा दुभाषिया 8000 रुपये प्रति घंटे तक कमा सकता है|

योग्यता
मुख्या रूप से विदेशी भाषाओं में तीन प्रकार के पाठ्यक्रम होते हैं- सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और डिग्री कोर्स| सर्टिफिकेट और डिग्री पाठ्यक्रम के लिए पात्रता 10+2 होती है| अधिकांश संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए पात्रता उसी विषय में सर्टिफिकेट कोर्स होना अनिवार्य है| कुछ भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय मानक को बनाए रखने के लिए, दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाता है| ऐसे बहुत विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थान हैं जो विदेशी भाषाओँ में पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं| विदेशी भाषा में स्नातक की डिग्री पाठ्यक्रम किसी भी विषय में 10+2 परीक्षा पूरी करना आवश्यक है| विदेशी भाषा में 5 वर्ष का एकीकृत मास्टर कोर्स भी प्रदान किया जाता है जिसमें स्नातक या स्नातकोत्तर उम्मीदवारों पात्र होते हैं।

रोज़गार कौशल
अच्छा संचार कौशल।
बेहतर सामाजिक अनुकूलनशीलता।
रचनात्मकता और उच्च बौद्धिक क्षमता।
मेहनत से काम करने की क्षमता और लंबे समय तक के लिए काम करने के लिए तत्परता।
लचीलापन और नई चीजें सीखने की इच्छा।
लंबी दूरी की यात्रा करने की क्षमता।
अपनी इच्छा से घर से दूर रहने को तैयार|

कैरियर परीक्षण|
अगर इन सभी सवालों में आपका जवाब हाँ है तो आप विदेशी भाषा में करियर बनाने की क्षमता रखते हैं|
मुझे व्यवहार और लक्षण के बारे में अध्ययन करना पसंद है?
क्या मेरी सोच बोधगम्य और विश्लेषणात्मक है?
क्या मुझमे उत्कृष्ट संचार कौशल है?
क्या मुझमे शारीरिक और भावनात्मक अभिव्यक्ति है?
क्या मुझमे भावनात्मक संतुलन है?
क्या मैं आत्मविश्वासी हूं?
क्या मुझमे विश्लेषण करने का कौशल है?
क्या मैं नवीनतम पुस्तकों और शोध पत्रिकाओं के अध्ययन में रूचि रखता हूँ?
क्या मेरे पास रचनात्मक दिमाग और गहरी सोच है?
क्या मुहमे अवलोकन की क्षमता है?
क्या मैं कुछ नया जाने और सीखने के लिए सदैव तैयार रहता हूँ?
क्या मुझमे सामाजिक अनुकूलनशीलता है?
क्या मैं कामचलाऊ व्यवस्था, प्रेक्षण और अनुकरण की क्षमता रखता हूँ?

कैरियर के अवसर
रोजगार की संभावनाएं स्थानीय स्तर अनुवाद और व्याख्या नौकरियों से लेकर सचिवीय, कार्यपालिका और सार्वजनिक संबंध कार्य में उपलब्ध होती है।
अनुवादक उद्योगों, प्रकाशन गृहों, अनुसंधान और सरकारी संगठनों (विदेश मंत्रालय और दूतावासों मंत्रालय) आदि में कार्यरत रहते हैं| कंपनियां जैसे एच.पी, ओरेकल, सैमसंग, हुंडई, एलजी, थॉमसन, जीई, एवेंटिस, आदि विदेशी भाषा के विशेषज्ञों को नियुक्त करते हैं। यात्रा और पर्यटन क्षेत्र, होटल उद्योग, प्रदर्शनियों और मेलों, एयरलाइन कार्यालयों, निर्यात एजेंसियों, रेडियो स्टेशनों, व्यापार संगठनों को विदेशी भाषा के विशेषज्ञों के लिए रोजगार के अवसर मौजूद रहते हैं|

नियोक्ता
अंतर्राष्ट्रीय संगठन: संयुक्त राष्ट्र संघ, डब्ल्यूएचओ, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, रेड क्रॉस, एमनेस्टी इंटरनेशनल, विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, नाटो, यूनिसेफ, यूएनएड्स, UNCHS, यूनिडो, यूएनईपी, डब्ल्यूएफपी, शांति ब्रिगेड, बच्चों को बचाने, भूख के खिलाफ लड़ाई, अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति, आदि को विदेशी भाषा कौशल जैसे अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, अरबी, चीनी, रूसी, आदि जानने वाले लोगों की आवश्यकता होती है, वह एक अनुवादक, दुभाषिया, स्वयंसेवक, आदि के रूप में सेवा कर सकते हैं|
इसके अलावा बिज़नस हाउसेस, प्रकाशन गृहों, शिक्षा संस्थानों, सरकारी सेवाओं, सॉफ्टवेयर उद्योग, सफर के उद्योग(travel), अनुसंधान संस्थानों, इंटरनेशनल होटल में भी विदेशी भाषा जानने वालों की मांग रहती है|

नौकरी के विकल्प
विदेशी भाषा शिक्षक एक आम करियर विकल्प है जिसके लिए विद्यालयों,महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और निजी संस्थानों में आवश्यकता रहती है| इसके अलावा अनुवादक या फिर स्वतंत्र काम भी किया जा सकता है|

पाठ्यक्रम
अनुवाद में सर्टिफिकेट कोर्स, इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रांसलेशन स्टडीज, बैंगलोर।
एडवांस कोर्स इन ट्रांसलेशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रांसलेशन स्टडीज, बंगलौर (कर्नाटक)।
फ्रेंच में सर्टिफिकेट कोर्स, होप अंतर्राष्ट्रीय अकादमी, चेन्नई, (तमिलनाडु) www.hopeinternational.in
इनफ्लाइट एयरहोस्टेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट(IAHTI), नई दिल्ली। www.iahti.com
डिप्लोमा इन फ्रेंच, बैंगलोर स्कूल ऑफ़ बिज़नस (बीएसबी), नई दिल्ली। www.bsb.edu.in
जर्मन में सर्टिफिकेट कोर्स, इनफ्लाइट एयरहोस्टेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (IAHTI), नई दिल्ली www.iahti.com
ज्योति निवास प्री-यूनिवर्सिटी एंड डिग्री कॉलेज, बंगलौर (कर्नाटक) www.jyotinivas.org
फोरेन लैंग्वेज एंड बीपीओ ट्रेनिंग, सृष्टी एविएशन हैदराबाद| www.sristysaviation.com

प्रमुख संस्थान
स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज- जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, नई दिल्ली www.jnu.ac.in
सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश एंड फोरेन लैंग्वेजेज, हैदराबाद www.efluniversity.ac.in
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणासी www.bhu.ac.in
यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेल्ही, नई दिल्ली, www.du.ac.in
भारतीय विद्या भवन, जवाहर लाल नेहरू अकैडमी ऑफ़ लैंग्वेज – नई दिल्ली www.bvbdelhi.org
एलायंस फ्रंकासिए – देश भर में 15 शाखाएं हैं। www.afindia.org
मैक्स मूलर भवन- दिल्ली – www.goethe.de/ins/in/ned/enindex.htm, बंगलौर – www.goethe.de/ins/in/bag, मुंबई
– www.goethe.de/ins/in/mum, पुणे – www.goethe.de/ins/in/poo
इंडो इतालियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स – मुंबई, www.indiaitaly.com
इंडो-जापान चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, चेन्नई। www.ijcci.com
जापानी इन्फ़्रोमैशन एंड कल्चरल सेंटर – नई दिल्ली

इम्तिहान / परिक्षा
इसमें दाखिले के लिए परीक्षा आम तौर पर उसी भाषा में ली जाती है जिस भाषा में आप अपना पाठ्यक्रम चुनते हैं|
साथ ही विदेशी भाषा विशेषज्ञ को विदेश जाने के भी कई अवसार मौजूद रहते हैं|
किसी भी शिक्षा के क्षेत्र में जाने के लिए कड़ी महनत और परिश्रम करना होता है| कोई चीज़ आसान नहीं और नाही कोई चीज़ को पाने का कोई शॉर्टकट है| इसलिए जो फैसला आपका अंतिम फैसला है उसमे पूरी तरह जुट जाइए और विजयी होइए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here