आज दिन भर बीजेपी खेमे में क्या हुआ ?

0
934

(आज द वायर पर रोहिणी सिंह की एक रिपोर्ट आई, http://thewirehindi.com/20817/amit-shah-jay-shah-narendra-modi-bjp/  जिसमें दावा किया गया है कि  मोदी सरकार आने के बाद अमित शाह के बेटे की कंपनी का टर्नओवर 16000 गुना बढ़ गया है। हंगामे के बाद रेल मंत्री    पीयूष गोयल ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की, और हसबे मामूल आरोपों को खारिज किया। आज दिन भर बी जे पी खेमे में क्या हुआ होगा, इस पर लिख रहे हैं पत्रकार विक्रम सिंह चौहान … )

 

 

आइये मैं बताता हूँ क्या हुआ होगा।

पहले द वायर की रिपोर्ट आई ,संपादक सिद्धार्थ वरदराजन जी ने इसे ट्वीटर पर शेयर किया। वेबसाइट में लोग आये और ये न्यूज़ वायरल हुआ। ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ बाद में फेसबुक पर भी वायरल हुआ। मोदी अमित शाह के माथे पर बल पड़ गए। पहले आईटी सेल वालों को बोला गया इस वेबसाइट को ठप्प करो ,स्पैम भेजों। और उसने भेजा ,कुछ देर तक परेशान किया ,पर नाकाम रहे। यहाँ कुछ लोग बोले ज्यादा सर्च होने से ये प्रॉब्लम होती है ऐसा नहीं है तकनीकी जानकार जानते हैं।

फिर हारकर

(बाएँ से ) जय शाह , प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी , अमित शाह

भाजपा वालों की मंत्रणा हुई और पार्टी अध्यक्ष और मोदी की किरकिरी से बचने का प्लान बनाया।

अमित शाह खुद आते तो मुश्किल में पड़ जाते ,इसलिए इस व्यक्तिगत मामले में भी पार्टी को आगे किया। अमित शाह ने खुद फ़ोन कर पीयूष गोयल को रटाया होगा 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे ऐसा बोलना ,इससे ऐसा प्रतीत होगा बहुत बड़ी रकम का दावा कर रहे हैं। अगर न्यूज़ पक्की नहीं होगी तो वेबसाइट तो गया इसका प्रचार करेंगे। और पीयूष गोयल ने ऐसा ही कहा।

 

अब आते हैं जिसने इस खबर को कवर किया उसके ऊपर ,रोहिनी सिंह के पास जिसने यह खबर बनाई है। जहाँ तक मैंने ये खबर पढ़ी है इसमें उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार ही रिपोर्ट बनाई है ,अपनी ओर से उन्होंने एक्स्ट्रा कुछ नहीं जोड़ा। इसके लिए उनकी हफ्ते की तैयारी रही होगी। और उन्होंने किसी कंपनी सेक्रेटरी के जरिए ये दस्तावेज हासिल किये होंगे। न्यूज़ दस्तावेजों पर आधारित है इसलिए ये मानहानि का मामला टिक नहीं पायेगा। इसी तरह जेटली ने भी अपनी इज्जत वापसी के लिए केजरीवाल पर करोड़ों का मानहानि का केस किया हुआ है। पैसे से इनकी खोई इज्जत वापस आ जाती है ऐसा ये सोचते हैं पर पूर्व में जारी दस्तावेजों को आप गलत नहीं बता सकते।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here