महाराष्ट्र के सलमान अहमद चुने गए एसआईओ के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
1046

मुहम्मद सलमान अहमद, स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ इंडिया (SIO) के सत्र 2020-21 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।

संगठन के प्रांतीय सलाहकार समितियों के सदस्योंके आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र के मुहम्मद सलमान अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए।

सलमान अहमद महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और दो बार एसआईओ महाराष्ट्र साउथ के अध्यक्ष रहे चुके हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और देश के विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर लेख लिखकर अपनी बेबाक राय रखते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here