प्रकृति की पुकार और व्यवस्थाओं की चुप्पी : विश्व पर्यावरण दिवस 

हर साल 5 जून को बड़े गर्व से हम विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं—बड़ी-बड़ी घोषणाएँ होती हैं, मंत्रीगण पेड़ लगाते हुए फोटो खिंचवाते हैं, और 'प्रकृति बचाओ' के नारे लगाते हैं। लेकिन क्या सच में कोई फर्क पड़ रहा है? या ये सब सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है?

0
1663
hope in despair
hope in despair

हर साल 5 जून को बड़े गर्व से हम विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं—बड़ी-बड़ी घोषणाएँ होती हैं, मंत्रीगण पेड़ लगाते हुए फोटो खिंचवाते हैं, और ‘प्रकृति बचाओ’ के नारे लगाते हैं। लेकिन क्या सच में कोई फर्क पड़ रहा है?

या ये सब सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है?

हम सरकार से एक सीधा सवाल करते हैं—जब आप खुद जंगल काट रहे हैं, तो किस मुंह से पर्यावरण संरक्षण की बात करते हैं?

पर्यावरण संरक्षण विरोधी घटनाओं के हालिया उदाहरण: 

गाचीबोवली (हैदराबाद) में हरा जंगल काटा गया!

 कांचा गाचीबोवली, हैदराबाद के पास स्थित एक 400 एकड़ का हरित क्षेत्र, हाल ही में तेलंगाना सरकार की विकास परियोजनाओं के तहत कटाई का शिकार बना। यह क्षेत्र जैव विविधता से समृद्ध था, जिसमें मोर, हिरण और अन्य संरक्षित प्रजातियाँ पाई जाती थीं। सरकार ने इस भूमि को आईटी पार्क के विकास के लिए नीलाम करने की योजना बनाई, जिससे पर्यावरणविदों, हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया। और जब हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो छात्रों को हिरासत में लिया गया, और उस पर लाठी चार्ज भी किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। अप्रैल 2025 में, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और तेलंगाना सरकार को सभी पेड़ काटने और खुदाई गतिविधियों को तत्काल रोकने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जब तक आगे के आदेश नहीं दिए जाए, तब तक मौजूदा पेड़ों की कटाई और कोई भी गतिविधि नहीं की जाएगी।

क्या यही “हरित विकास” है?

*जयपुर में आज भी पेड़ों की कटाई चल रही है!*

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अभी जयपुर का आखिरी जंगल ’डौल का बांध वन’ को हटाया जा रहा है। पजयपुर शहर के बीचोबीच स्थित प्राकृतिक जंगल के नष्ट होने का खतरा है। स्थानीय लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता 100 एकड़ के महत्वपूर्ण हरित क्षेत्र और जैव विविधता के आश्रय स्थल ’डोल का बाध वन’ को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस पारिस्थितिकी रूप से स्थल पर पीएम यूनिटी मॉल, फिनटेक पार्क, होटल और राजस्थान मंडपम बनाने की भी योजना बनाई है। डोल का बाध वन हरे-भरे छतरियों, शांतिपूर्ण सैर-सपाटे और बेदाग सुंदरता का घर रहा है – एक प्राकृतिक स्थान जो सभी का है। स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं, याचिकाएं दायर हो रही हैं, लेकिन सरकार चुप है। क्या सरकार के लिए विकास का मतलब सिर्फ कंक्रीट के जंगल हैं?

*सवाल यह कि इस प्रकार के दोहरे मापदंड क्यों?*

एक तरफ आप “पर्यावरण बचाओ” के पोस्टर लगाते हैं, दूसरी तरफ खुद ही जंगलों पर आरी चला रहे हैं। क्या यह पाखंड नहीं है?

क्या आपको नहीं मालूम कि जंगलों की कटाई से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि ज़मीन की उर्वरता, जलस्तर और जैवविविधता भी नष्ट होती है?

क्या आपने इन योजनाओं से पहले कोई पारदर्शी पर्यावरण मूल्यांकन (Environmental Impact Assessment) कराया?

पर्यावरण दिवस पर यह सवाल ज़रूरी है:–

अगर सरकारें ही जंगल काटेंगी, तो आम नागरिकों से हरियाली बचाने की उम्मीद क्यों की जाती है?

क्या पेड़ लगाना सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने के लिए हैं?

क्या आपको लगता है कि जलवायु परिवर्तन का संकट केवल “भविष्य की चिंता” है, और अभी कुछ करने की ज़रूरत नहीं?

देश को अब आंकड़े नहीं, ईमानदार नीति और पारदर्शी कार्रवाई चाहिए।

अगर आज जंगल कटेंगे, तो कल सभ्यता भी उजड़ेगी।

सरकार को यह समझना होगा कि यह सिर्फ पेड़ नहीं हैं जो कट रहे हैं—यह विश्वास कट रहा है, भविष्य कट रहा है।

✍️ रेहान फ़ज़ल

(छात्र : मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here