जांच एजेंसियां और पूरी न्याय व्यवस्था आज तक यह नहीं बता सकी कि मेरा नजीब कहाँ है।

0
598
SIO UP WEST LEADER MEETING WITH FATIMA NAFEES. MOTHER OF NAJEEB
SIO UP WEST LEADER MEETING WITH FATIMA NAFEES. MOTHER OF NAJEEB

मेरे नजीब को गायब हुए 9 साल से भी ज़्यादा हो गए हैं। लेकिन जिस लापरवाही के साथ पहले दिन से दिल्ली पुलिस और CBI ने काम किया, उसका ही नतीजा है कि आज कोर्ट ने CBI की क्लोज़र रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

आज तक न दिल्ली पुलिस, न CBI, उन ABVP से जुड़े छात्रों को गिरफ्तार कर पाई, न ही कोई कार्रवाई कर सकी, जिन गुंडों ने मेरे बेटे के साथ मारपीट की और उस के बाद उसे गायब कर दिया।

सालों तक मेरे बेटे के बारे में अफवाहें फैलाई गईं, झूठ फैलाया गया। जोकि दिल्ली की उच्च अदालत के आदेश के बाद सभी डिजिटल प्लेटफार्म और सोशल मिडिया प्लेटफार्म से हटाया गया लेकिन सच यही है – इतनी बड़ी जांच एजेंसियां और पूरी न्याय व्यवस्था आज तक यह नहीं बता सकी कि मेरा नजीब कहाँ है।

इस पूरे वक्त में, जब सिस्टम ने हमें चुप कराने की कोशिश की, तब JNU के छात्रों और देशभर के छात्रों ने अलग अलग कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ जैसे AMU, JAMIA से मेरा साथ दिया। उन्हीं बच्चों ने सड़कों पर लाठियां खाईं, हमारे लिए आवाज़ उठाई यही साथ और यही लड़ाई मुझे हौसला देती है।

कई बार लगता है कि कैसे उम्मीद छोड़ दूँ? कैसे ये हौसला टूटने दूँ? आख़िर वो मेरा बेटा है। मुझे मेरा बेटा चाहिए। अगर इसके लिए मुझे देश की हर अदालत तक जाना पड़े में जाऊंगी। आख़िरी सांस तक लडूंगी।

मैं उम्मीद करती हूँ कि आने वाले दिनों में और लोग भी मेरे साथ जुड़ेंगे। ये लड़ाई सिर्फ मेरे बेटे की नहीं, हर उस माँ की है जो अपने बच्चे के लिए न्याय चाहती है। इसके लिए मुझे देश की सर्वोच्च अदालत जाना पड़ा तो वहा भी जाऊंगी।”

फातिमा नफीस (नजीब की अम्मी)

(संपादकीय नोट: ये शब्द नजीब की अम्मी ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त किए हैं। आपको बता दें कि नजीब पिछले नौ साल से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थित परिषद से संबंधित छात्रों के साथ मार पीट की घटना के बाद से गायब है। दिल्ली पुलिस और सीबीआई मिलकर अभी तक नजीब का सुराग नहीं लगा सकी। पिछले दिनों 1 जुलाई 2025, को खबर आई कि दिल्ली की अदालत ने इस मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। जिस पर नजीब की अम्मी ने ये प्रतिक्रिया दी है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here