इंतज़ार नईम
उमर था सहन-ए-अदालत से आज फिर गुज़रा
हिसार-ए-जबर में लिपटा बदन संभाले हुए
कोई भी खौफ़ अयाँ था न उसके चेहरे से
लबों पर उसके अजब मौज की तबस्सुम थी
वो मौज ग़र्क थी ज़िन्दान की ख़ामोशी जिसमें
वो मौज जिसमें छुपी थी फ़िज़ाँ की सफ़ाकी
वो मौज रक़्साँ थी, बहनों की आरज़ू जिसमें
वो मौज, महफ़िल-ए-यारा की हसीन यादें थी
वो मौज पूछ रही थी कि जुर्म क्या है मेरा
हज़ार जुल्म व सितम ने मुझको क्यों घेरा
लगी है क्यों ये ज़ुबान खोलने पर पाबंदी
है दूर क्यों भला तक़दीर-ए-रंग व बू मुझसे
उमर जो सहन-ए-अदालत से आज गुज़रा तो
सदा ये गूँज रही थी, कहाँ है आज़ादी।










