ईद उल-अज़हा का पैगाम:

इस ईद उल-अज़हा पर जब आप कुर्बानी का जानवर कुर्बान करने के लिए उठें तो यह जरूर सोचें कि जिस तरह अल्लाह तआला ने यह जानवर हमारे कंट्रोल में दिया है, उसी तरह इस दुनिया के संसाधनों को भी हमारे कंट्रोल में दिया है। जिस तरह हमने अल्लाह की राह में कुर्बान करने के लिए जानवर को आपने चार्ज लिया है, उसी तरह अपने इल्म से, अपनी बुद्धिमत्ता से, अपनी creativity से हम दुनिया के संसाधनों का भी चार्ज लेंगे। जिस तरह हम जानवर पर अल्लाह का नाम ले रहे हैं, इंशाअल्लाह सारे सांसारिक संसाधन को भी अल्लाह का ताबे बनाएंगे। और जिस तरह जानवर को इंसानों और गरीबों के लिए फ़ायदे मंद बना रहे हैं, उसी तरह सभी संसाधनों जैसे हवा, पानी, electricity, energy आदि को सभी इंसानों और गरीबों के समस्याओं को हल करने के लिए लाभकारी बनाएंगे।

0
661
social media website
social media website

इस वक़्त हम ज़िल-हिज्जा के मुबारक दिनों से गुज़र रहे हैं। हाजियों के क़ाफ़िले परवानों की मानिंद अल्लाह के घर के गिर्द जमा हैं। ये मुबारक दिन, यानी कि ज़िल-हिज्जा के ये दिन, निहायत आला व अर्फ़ा और पाकीज़ा जज़्बात की एक ताक़तवर मौज (powerful wave) लेकर आते हैं। खुदा के इश्क़ का जज़्बा, उसकी मोहब्बत का जज़्बा, जान निसारी का जज़्बा, उसकी चौखट पर माथा टेक कर अपने पूरे वुजूद को, अपनी हर चीज़ को उसके हवाले कर देने का जज़्बा—सिर्फ़ उसके हो कर रहने और उसकी ख़ातिर ज़िंदगी गुज़ारने का जज़्बा।

मेरी ज़िंदगी का मक़सद तेरे दीन की सर्फ़राज़ी
मैं इसी लिए मुसलमां, मैं इसी लिए नमाज़ी।

ये मोमिनाना जज़्बात जो ज़िल-हिज्जा के ये मुबारक दिन अपने साथ में लेकर आते हैं, ये एक बंदा-ए-मोमिन का सबसे क़ीमती सरमाया हैं। अल्लाह से दुआ है कि ये पाकीज़ा जज़्बात हमारे क़लब और दिमाग़ में रच बस जाएं, हमेशा ज़िंदा रहें और हमारी शख़्सियतों की, हमारी ज़िंदगियों की तामीर इन्हीं मुबारक जज़्बात के आधार पर हो।

ईद उल-अज़हा से पहले सैय्यदना इब्राहीम अलैहिस्सलाम के उस्वा, ईसार व क़ुर्बानी, हनीफ़ियत — इन सब हवाले से बातें हमारे सामने आती रहती हैं। मैं आज, ईद उल-अज़हा के एक और बड़े अहम पहलू पर कुछ रौशनी डालना चाहता हूँ।

ईद के त्योहार के मक़ासिद:

“लन् यनालल्लाह लुहूमुहा व ला दमाओहा व लाकिन यनालहु तक़्वा मिंकुम। कज़ालिका सख्खरहा लकुम लितुकब्बिरुल्लाह अला मा हदाकुम। व बश्शिरिल मुह्सिनीन।”

अल्लाह के यहाँ हरगिज़ न उनके गोश्त पहुँचते हैं और न उनके ख़ून, अलबत्ता तुम्हारी तरफ़ से परहेज़गारी उसकी बारगाह तक पहुँचती है। इसी तरह उसने ये जानवर तुम्हारे क़ाबू में दे दिए ताकि तुम इस बात पर अल्लाह की बड़ाई बयान करो कि उसने तुम्हें हिदायत दी — और नेकी करने वालों को ख़ुशख़बरी दे दो।

सूरतुल हज्ज की इन आयात में अल्लाह तआला ने जानवरों की क़ुर्बानी का एक बड़ा अहम मक़सद बयान किया है। अल्लाह तआला ने जानवरों को हमारे लिए मुसख्खर किया, उनको हमारे कंट्रोल में दिया और हमें उन पर इख़्तियार अता किया। ये अल्लाह तआला का एहसान है। और क़ुर्बानी के ज़रिए हम अल्लाह के इस एहसान, बख़्शिश पर उसकी तकबीर बयान करें और उसकी बड़ाई का एलान करें।

क़ुरआन मजीद के मुताबिक़, ईदैन की असल रूह और ईदैन का असल फलसफ़ा “लितुकब्बिरुल्लाह अला मा हदाकुम” का फलसफ़ा है। यानी अल्लाह की तकबीर, उसकी बड़ाई बयान करना। ईदुल फ़ित्र के बारे में भी क़ुरआन में यही कहा गया है कि “लितुकब्बिरुल्लाह अला मा हदाकुम” — अल्लाह की तकबीर बयान करना ही इस ईद का मक़सद है। लेकिन वहाँ तकबीर का ताल्लुक़ क़ुरआन मजीद, अल्लाह की हिदायत से था। तकबीर इस लिए कि:

“शहरु रमज़ान अल्लज़ी उन्जिला फीहिल क़ुरआन”

यानी कि अल्लाह तआला ने इस महीने में क़ुरआन नाज़िल किया था।


ईदुल फ़ित्र में अल्लाह की तकबीर इस लिए कि अल्लाह तआला ने किताब-ए-हिदायत बख़्शी है।

और यहाँ ईदुल अज़हा में भी तकबीर बयान करना ही मक़सद है, लेकिन तकबीर इस लिए कि अल्लाह तआला ने वसाइल-ए-कायनात ( सांसारिक संसाधन ) को हमारे लिए मुसख्खर किया है। कायनात के resources पर हमें कंट्रोल अता किया है।

इस तरह अगर हम देखें तो इस्लाम के ये दो अज़ीम त्योहार — यानी कि ईदैन, एक बंदा-ए-मोमिन की पूरी ज़िंदगी की तस्वीर पेश करते हैं। बंदा-ए-मोमिन को अल्लाह ने दो अज़ीम नेअमतें अता की हैं:

  1. कायनात के वसाइल उसके लिए मुसख्खर किए,
  2. और हिदायत व रहनुमाई की किताब उसे अता की।

इन दोनों नेअमतों का तक़ाज़ा ये है कि मुसलमान अल्लाह का शुक्र अदा करें, उसकी बड़ाई बयान करें। जो क़ुव्वतें अल्लाह ने मुसख्खर की हैं, अल्लाह की हिदायत व क़ुरआन के मुताबिक़ उन क़ुव्वतों का इस्तेमाल करें। अल्लाह की किताब को मज़बूती से थामे रखें और मुसख्खर की हुई क़ुव्वतों से काम लें — और दो काम अंजाम दें:

  1. इ’ला-ए-कलिमतुल्लाह — यानी अल्लाह के कलिमा को बुलंद करने का काम।
    (जैसे कि दोनों ईदों में हम लगातार तकबीर की सदाएं लगाते हैं।)
  2. अल्लाह की रहनुमाई के मुताबिक़, अल्लाह की मख़लूक़ को फ़ायदा पहुँचाने का काम।
    ईदुल फ़ित्र में हम सदक़ा-ए-फ़ित्र के ज़रिए ये काम करते हैं,
    और ईदुल अज़हा में क़ुर्बानी का गोश्त तक़सीम करके ये काम करते हैं।

मज़कूरा-ए-बाला (उपरोक्त) सूरतुल हज्ज की ये आयात “आयात-ए-क़ुर्बानी” कहलाई जाती हैं।
इस “आयत-ए-क़ुर्बानी” में अल्लाह तआला ने जानवरों के बारे में जो बात कही है, वही बात अल्लाह तआला ने क़ुरआन मजीद में जगह-जगह कायनात के मुख़्तलिफ़ वसाइल (संसाधन) के बारे में भी कही है। बल्के क़ुरआन मजीद में 23 दफ़ा ये वर्णन है कि अल्लाह तआला ने इस यूनिवर्स की मुख़्तलिफ़ चीज़ों को इंसानों के लिए मुसख्खर किया है — और इसे अल्लाह तआला ने अपने इनआम और एहसान के तौर पर बयान किया है।

वसाइल को इंसानों के लिए मुसख्खर करने का क्या मतलब है?

मुफस्सिरीन-ए-क़ुरआन (क़ुरआन पर टिप्पणी करने वाले) ने इसके दो मानी बयान किए हैं:

पहला मतलब ये कि:

“व सख्खर लकुमुश-शम्स वल-क़मर दाइबैन, व सख्खर लकुमुल-लैल वन्नहार”
— और अल्लाह ने तुम्हारे फ़ायदे के लिए सूरज और चाँद को (बक़ायद: एक निज़ाम का) मुत्ती’ बना दिया जो हमेशा अपने-अपने मदार में गर्दिश करते रहते हैं, और तुम्हारे (निज़ाम-ए-हयात) के लिए रात और दिन को भी एक निज़ाम के ताबे कर दिया।

“व सख्खर लकुम मा फ़िस-समावात व मा फिल-अर्ज़ जमीअन”
— और जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में, सब कुछ अपनी तरफ़ से तुम्हारे काम में लगा दिया।

इसका मतलब ये है कि अल्लाह तबारक व तआला ने चाँद, सूरज और कायनात की तमाम चीज़ों को ऐसे क़वानीन (कानूनों) का पाबंद बनाया कि वो इंसानों के फ़ायदे के लिए काम करते हैं। सूरज कभी इतना गर्म नहीं होता कि हम सारे इंसान जल कर मर जाएँ और कभी इतना सर्द नहीं होता कि सर्दी से ज़िंदगी ठिठुर कर रह जाए। एक ख़ास रेंज में वो गर्मी और सर्दी पैदा करता रहता है ताकि इंसान हर मौसम का लुत्फ़ उठाए, हर तरह के ऑर्गैनिज़्म्स (organisms) पैदा हों।

साइंस के छात्र जानते हैं कि कुछ ऑर्गैनिज़्म्स जो इंसान के लिए लाभकारी हैं, वो अत्यधिक गर्मी ही में पैदा हो सकते हैं और कुछ अत्यधिक सर्दी में ही पैदा हो सकते हैं। तरह-तरह के फल और दीगर एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स (agricultural products) के लिए ये मौसम ज़रूरी हैं। सूरज एक ख़ास रेंज में सर्द और गर्म होता रहता है।

तो यहाँ शुक्र का तक़ाज़ा ये है कि हम प्राकृत के नियमों (laws of nature) को मालूम करें ताकि इन संसाधन का बेहतर से बेहतर उपयोग हो सके।

दूसरा मतलब ये है कि कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिन पर इंसान को अल्लाह तआला ने मुकम्मल कंट्रोल दिया है।
तो “तस्ख़ीर” का मतलब ये हुआ कि उन चीज़ों का मुकम्मल चार्ज हासिल किया जाए, उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा लाभकारी बनाया जाए। अंग्रेज़ी में इसे कहते हैं:

“Harnessing the natural resources.”
तो इन चीज़ों को हार्नेस किया जाए। ये काम इल्म, सालाहियत, और टेक्नोलॉजी चाहता है।

अल्लाह तआला ने जिस तरह जानवरों पर कंट्रोल अता किया, उसी तरह अल्लाह तआला फ़रमाता है:

“व सख्खर लकुमुल फुल्का लितजरीया फिल-बहरी बि-अम्रिहि…”
— और तुम्हारे लिए कश्ती को मुसख्खर किया कि उसके हुक्म से दरिया में चले, और तुम्हारे लिए नदियाँ मुसख्खर कीं।

इसी तरह, क़ुरआन ने कश्ती का, जानवरों की सवारी का ज़िक्र करते हुए हुक्म दिया:

“तज़कुरू नेअमत रब्बिकुम इज़ास्तवैतुम अलाईहि व तक़ूलू:
सुभानल्लज़ी सख्खर लना हाज़ा व मा कुन्ना लहु मुक़रिनीन।”
— और जब उन पर बैठो तो अपने रब का एहसान याद करो और कहो:
“पाक है वो ज़ात जिसने हमारे लिए इन चीज़ों को मुसख्खर कर दिया, वर्ना हम उन्हें क़ाबू में लाने की ताक़त न रखते।”

और फ़रमाया:

“व हुवल्लज़ी सख्खरलबह्र लि-तअक़ुलू मिन्हु लह्मं तरीय्यं व तस्तखरिजू मिन्हु हिल्यतन तलबसूनहा, व तरल-फुल्का मवाखिरा फीहि, व लितबतग़ू मिन फ़ज़्लिहि व लअल्लकुम तशकुरून।”

— और वही तो है जिसने दरिया को तुम्हारे इख़्तियार में किया ताकि उसमें से ताज़ा गोश्त खाओ और उससे ज़ेवर (मोतियों वग़ैरह) निकालो जिसे तुम पहनते हो।
और तुम देखते हो कि कश्तियाँ दरिया में पानी को चीरती चली जाती हैं।
और इस लिए भी (दरिया को तुम्हारे इख़्तियार में किया) कि तुम अल्लाह के फ़ज़्ल से (रिज़्क/मआश) तलाश करो ताकि तुम उसका शुक्र करो।

इस तरह हम देखते हैं कि अल्लाह तआला ने इस “तस्ख़ीर”, इस harnessing, इस control को — अपना एहसान क़रार दिया है, अपनी आयत (निशानी) क़रार दिया है और हुक्म दिया है कि इस पर अल्लाह का धन्यवाद करें।

शुक्र का एक तक़ाज़ा ये भी है कि अल्लाह की नेअमतों को इस्तेमाल में लाया जाए। उन्हें अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया जाए। और अल्लाह के दूसरे बंदों के लिए उन्हें लाभकारी बनाया जाए।

अगर मेरा कोई दोस्त मुझे कोई महँगा तुहफ़ा दे और मैं उसे लेकर दरिया में फेंक दूँ, तो ये मेरे दोस्त की तौहीन होगी।
और अगर मैं उसे लेकर घर में रख दूँ और इस्तेमाल न करूँ, तो ये भी मेरे दोस्त की तौहीन होगी।

इसी तरह, अल्लाह तआला ने दुनिया के ये संसाधन हमारे लिए बनाए हैं,
ये तमाम वसाइल हमें बतौर उपहार दिए हैं ताकि हम इनको अपने और दूसरे इंसानों के लिए फ़ायदमंद बना सकें —
जिस तरह क़ुर्बानी के जानवर को फ़ायदमंद बनाया जाता है।

इन संसाधनों को कैसे इस्तेमाल में लाया जाए?

ईद उल-अजहा में हमें इन संसाधनों को इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया गया है। हम अल्लाह के खातिर जानवर को काबू में करते हैं, फिर अल्लाह का नाम लेते हैं और अपने दिल में यह जज़्बा पैदा करते हैं कि
“إِنَّ صَلَاتِي وَنُسُكِي وَمَحْيَايَ وَمَمَاتِي لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ”
मेरी नमाज़, मेरी कुर्बानी, मेरा जीना मरना सब अल्लाह के लिए है।

और फिर कहते हैं कि
“اللَّهُمَّ هَذَا مِنْكَ وَلَكَ هَذَا عَنِّي”

ऐ अल्लाह! यह सिर्फ तेरे ही लिए है, तेरा ही दिया हुआ माल और तेरे ही दरबार में हाज़िर है। इस एलान के साथ हम जानवरों की कुर्बानी करते हैं। फिर इसके तीन हिस्से बनाते हैं—एक हिस्से से खुद फायदा उठाते हैं, एक हिस्सा दूसरे इंसानों में बाँटते हैं और एक हिस्सा खास उन लोगों के लिए रखते हैं जो अल्लाह के महरूम, गरीब बन्दे हैं, जो संसाधनों से महरूम और परेशान हाल हैं।

तो यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि यही काम दुनिया के सारे संसाधनों के साथ किया जाए। यही अप्रोच दूसरे संसाधनों के मामले में भी अपनाई जाए। सभी संसाधनों पर हम अपना अधिकार हासिल करें और उन्हें अपने चार्ज में लें। उन पर अल्लाह का नाम लें। उनके इस्तेमाल को अल्लाह की मर्ज़ी का पाबंद बनाएं और अल्लाह की मर्ज़ी के तहत इंसानों के फ़ायदे के लिए उन्हें इस्तेमाल करें ताकि दुनिया के मज़दूर और गरीब इंसान इन संसाधनों से ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठा सकें, और उनके मसले हल हों। इसकी गंभीरता से कोशिश करें।

इसी लिए कुरआन मजीद में सूरह हज की उन आयतों में जहाँ कुर्बानी का ज़िक्र आया है वही ईद उल-अजहा और कुर्बानी का मकसद भी बताया गया है।
अतः ईद उल-अजहा का एक अहम पैग़ाम “तस्ख़ीर” (harnessing the natural resources) और “तकबीर” (proclamation of the greatness of Allah) का मिश्रण है।

हमारे बुजुर्गों ने इस्लाम के रौशन दौर में यही काम किया था। आज हम मुसलमान साइंटिस्टों के बारे में पढ़ते हैं। दरअसल उन्होंने तस्ख़ीर और तकबीर को मिला दिया था। या जो लोग अल्लाह की बड़ाई बयान करते थे, अल्लाह की तरफ संदेश देते थे, वही लोग ऑब्ज़र्वेटरीज (observatories) कायम करते थे। वही लोग तरह-तरह की चीज़ों की खोज करते थे। वही लोग नये-नये उलूम और नये-नये फन बनाते थे। तमाम इंसानों की फ़लाह और बहबूध के लिए, अल्लाह के दिए हुए संसाधनों को इस्तेमाल में लाते थे।

आज की दुनिया का सबसे बड़ा क्राइसिस (crisis) यही है कि “तस्ख़ीर” और “तकबीर” अलग अलग हो गए हैं। जिन्होंने तस्ख़ीर हासिल की, जिन्हें कायनात के संसाधनों पर काबू मिला, जिन्होंने साइंस और टेक्नोलॉजी में कमाल हासिल किया वे तकबीर से यानी अल्लाह से ग़ाफ़िल हो गए। नतीजा यह हुआ कि अल्लाह की दी हुई बड़ी ताक़त दुनिया में फितना और फ़साद का ज़रिया बन गई। अल्लाह ने सलाहियत दी थी कि इंसान ज़र्रे (atom) को चीर कर उसके अंदर मौजूद बेशुमार ताक़त को इंसान के फायदे के लिए इस्तेमाल में लाए। लेकिन जब तस्ख़ीर तकबीर से अलग हो गई तो यह एटमिक एनर्जी इंसान की तबाही का ज़रिया बन गई।

आज भी दुनिया के बड़े देशों में बेहतरीन इंजीनियर और साइंटिस्ट सबसे पहले डिफेंस के क्षेत्रों में जाते हैं। सबसे ज्यादा रिसर्च और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन डिफेंस के क्षेत्र में होता है। सबसे ज्यादा पैसा डिफेंस में खर्च होता है। इस तरह देखें तो अल्लाह की दी हुई ताक़त दुनिया में तबाही के लिए और एक दूसरे की मार काट के लिए इस्तेमाल हो रही है। दूसरी तरफ बड़ी बड़ी उपनिवेशी ताक़तें इन संसाधनों पर कब्जा कर के इंसानों और उनकी सलाहियतों / कौशल को खरीद कर केवल कुछ लोगों की लग्ज़रीज़ और उनके फायदे के लिए इन बड़े संसाधनों का इस्तेमाल कर रही हैं। ज़्यादा से ज़्यादा लग्ज़री की लालसा ने इंसानों को जानवर बना दिया है। पर्यावरणीय संकट पैदा कर दिया है। हमारी हवा और पानी को ज़हर बना कर, हमारी आने वाली नस्लों की ज़िंदगियाँ ख़तरे में डाल दी गई हैं। ये सब इसलिए हो रहा है कि ‘तस्ख़ीर’ और ‘तकबीर’ अलग हो गए हैं।

दूसरी तरफ जो लोग “तकबीर” से जुड़े हैं, अहले ईमान हैं, अल्लाह का नाम लेते हैं वे पढ़ाई में पीछे रह गए, टेक्नोलॉजी में पीछे रह गए, उन्होंने अपनी ता’रिख का सबक़ भुला दिया, दुनिया को बेहतर बनाना, अल्लाह के दिए हुए संसाधनों का इस्तेमाल कर के इंसानी ज़िंदगी को आसान बनाना, इंसानों के मसलों को हल करना ये काम उन्होंने छोड़ दिया तो यह भी दुनिया की खराबी और फ़साद का एक वजह है। आप देखेंगे तो पाएंगे कि कुरआन मजीद में अल्लाह ने अनबियों के मिशन का ज़िक्र करते हुए भी नैचुरल रिसोर्सेज का ज़िक्र किया है।

“لَقَدْ أَرْسَلْنَا رُسُلَنَا بِالْبَيِّنَاتِ وَأَنزَلْنَا مَعَهُمُ الْكِتَابَ وَالْمِيزَانَ لِيَقُومَ النَّاسُ بِالْقِسْطِ ۖ وَأَنزَلْنَا الْحَدِيدَ فِيهِ بَأْسٌ شَدِيدٌ وَمَنَافِعُ لِلنَّاسِ وَلِيَعْلَمَ اللَّهُ مَن يَنصُرُهُ وَرُسُلَهُ بِالْغَيْبِ ۚ إِنَّ اللَّهَ قَوِيٌّ عَزِيزٌ”

बेशक हमने अपने रसूलों को रोशन दलीलों के साथ भेजा और उनके साथ किताब और अदल की तराज़ू उतारी ताकि लोग इंसाफ़ पर कायम हों और हमने लोहा उतारा, उसमें सख़्ती (लड़ाई का सामान) है और लोगों के लिए फायदे हैं और ताकि अल्लाह उस शख़्स को देखे जो बिना देखे अल्लाह और उसके रसूलों की मदद करता है, बेशक अल्लाह क़ौवी वाला, ग़ालिब है।

पहले अल्लाह तआला ने ईश्वदूतों के मिशन का ज़िक्र किया और फिर फ़रमाया कि हमने लोहा उतारा। लोहा क्या है? लोहा टेक्नोलॉजी का सिंबल यानी निशानी है। वह डिफेंस और वेलफ़ेयर टेक्नोलॉजी का सिंबल है। और अल्लाह तआला ने इसे ईश्वदूतों के मिशन से जोड़ा है।

ईद उल-अज़हा का पैगाम:

मैं खास तौर पर नौजवानों को याद दिलाना चाहता हूँ कि ईद उल-अज़हा का एक बड़ा पैगाम यह है कि “तस्ख़ीर” और “तकबीर” मिल जाएं। जिस तरह बंदा ए मोमिन जानवर पर कंट्रोल हासिल करता है और उसे अल्लाह के नाम पर कुर्बान (बलिदान) करता है और अपने लिए, दूसरे इंसानों के लिए और अल्लाह के गरीब और महरूम बंदों के लिए इस्तेमाल में लाता है, ठीक उसी तरह हमारी यह जिम्मेदारी है कि अल्लाह तआला ने ज़मीन और आसमान के जो संसाधन हमारे लिए मुहैया की हैं, उन पर भी कंट्रोल हासिल करें और उनका चार्ज लें। हम उच्च शिक्षा प्राप्त करें, टेक्नोलॉजी में कमाल हासिल करें, टेक्नोलॉजी को इंसानों के लिए लाभकारी बनाएं, इंसानों के समस्याओं के हल का इन्हें माध्यम बनाएं।

जानवर की तरह अल्लाह ने हमारे लिए electricity को मुहैया किया है। जिस तरह हम जानवर पर कंट्रोल हासिल करते हैं, उसी तरह electricity पर, पानी पर, हवा पर, energy पर, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन पर, जीन पर, खलियात पर, बैक्टीरिया और वायरस पर हर चीज़ पर अपने इल्म और सलाहियतों के ज़रिए कंट्रोल हासिल करें और फिर इन्हें अल्लाह की मरज़ी के मुताबिक इस्तेमाल करें। इंसानों के फायदे के तरीके सोचें। हर चीज़ के इस्तेमाल में यही तसावुर रखें कि

’’اللَّهُمَّ هَذَا مِنْكَ وَلَكَ هَذَا عَنِّي’’

ऐ अल्लाह! यह सिर्फ़ तेरा ही लिए है, तेरा ही दिया हुआ माल और तेरे ही दरबार में मौजूद है।

وَلَا تَنسَ نَصِيبَكَ مِنَ الدُّنْيَا ۖ

और दुनिया से अपना हिस्सा न भूल।

हमें दुनिया से अपना हिस्सा नहीं भूलना चाहिए। खूब उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए। ज़्यादा से ज़्यादा सलाहियतें पैदा करनी चाहिए। और अल्लाह ने जो संसाधन हमारे लिए बनाए हैं उनका चार्ज लेकर उन्हें इस्तेमाल करना चाहिए। यह काम सिर्फ़ दुनिया का काम नहीं बल्कि दीन का काम है। खुदा के सामने जवाबदेही का एहसास इंसान को ज़िम्मेदार बनाता है। इसी लिए अपने इल्म से केमिकल्स पर कंट्रोल हासिल करें। अपने इल्म, अपने टैलेंट से इन संसाधनों पर काबू पाएं और इंसानों के मसलों का हल तलाश करें। कैंसर का इलाज ढूंढ़िए, सैलाब का मसला हल कीजिए। नॉर्थ ईस्ट में हर साल सैलाब से जानें जाती हैं, इसका हल तलाश कीजिए, क्लाइमेट चेंज के मसले का हल खोजिए, दिल्ली की एलूशन का मसला हल कीजिए। आज भी करोड़ों इंसानों को पीने का साफ़ पानी मयस्सर नहीं है, इसका हल तलाश कीजिए।

तस्ख़ीर और तकबीर अलग हो गए तो सारे दिमाग लड़ने-भिड़ने और कुछ इंसानों की लग्ज़रीज़ के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की ईजाद में लगे हैं। आप उठेंगे तकबीर और तस्ख़ीर के इम्तेज़ाज, और जज़्बा के साथ तो इंसानों के हक़ीक़ी मसलों का हल तलाश करने का काम करेंगे।

इसलिए इस ईद उल-अज़हा पर जब आप कुर्बानी का जानवर कुर्बान करने के लिए उठें तो यह जरूर सोचें कि जिस तरह अल्लाह तआला ने यह जानवर हमारे कंट्रोल में दिया है, उसी तरह इस दुनिया के संसाधनों को भी हमारे कंट्रोल में दिया है। जिस तरह हमने अल्लाह की राह में कुर्बान करने के लिए जानवर को आपने चार्ज लिया है, उसी तरह अपने इल्म से, अपनी बुद्धिमत्ता से, अपनी creativity से हम दुनिया के संसाधनों का भी चार्ज लेंगे। जिस तरह हम जानवर पर अल्लाह का नाम ले रहे हैं, इंशाअल्लाह सारे सांसारिक संसाधन को भी अल्लाह का ताबे बनाएंगे। और जिस तरह जानवर को इंसानों और गरीबों के लिए फ़ायदे मंद बना रहे हैं, उसी तरह सभी संसाधनों जैसे हवा, पानी, electricity, energy आदि को सभी इंसानों और गरीबों के समस्याओं को हल करने के लिए लाभकारी बनाएंगे।

जिस तरह अल्लाह कुरआन में फरमाता है –

” كَذَٰلِكَ سَخَّرَهَا لَكُمْ لِتُكَبِّرُواْ ٱللَّهَ عَلَىٰ مَا هَدَىٰكُمْ ۗ وَبَشِّرِ ٱلْمُحْسِنِينَ”

इसी तरह उसने यह जानवर तुम्हारे काबू में दे दिए ताकि तुम इस बात पर अल्लाह की बढ़ाई बयान करो कि उसने तुम्हें हिदायत दी और नेकियों को खुशख़बरी दो।

ऐसे ही एहसान करने वालों के लिए खुशख़बरी है। अल्लाह तआला हमें मुहसिनों में शुमार फरमाए।

सैयद सादतुल्लाह हुसैनी 

 अमीर जमात इस्लामी हिंद 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here