भारतीय समाज और पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ की सीरत : कुछ मार्गदर्शक सिद्धांत

मदीना की रियासत का पहला उसूल इंसाफ़ था। चाहे मुसलमान हो या ग़ैर मुसलमान, सबके साथ बराबरी का सुलूक किया गया। यही उसूल भारत में अमन-चैन की कुंजी है। अगर इंसाफ़ न हो तो कोई भी निज़ाम क़ायम नहीं रह सकता। इसी तरह परिवार की हिफ़ाज़त भी सीरत का अहम हिस्सा है। नबी ﷺ ने सादगी से निकाह करने को आम किया, औरतों को इज़्ज़त दी, बच्चों और माँ-बाप के हक़ बताए। इसलिए आज बिखरते परिवारों को बचाने के लिए हमें वही मॉडल अपनाना होगा।

0
640
रसूलुल्लाह ﷺ का युवाओं के साथ व्यवहार केवल भावनात्मक हौसला बढ़ाने पर आधारित नहीं था। आपने उनके आत्मसम्मान का ध्यान रखा, उनसे प्रेम किया, उनके सवाल सुने, उनकी गलतियों को सुधारा, उनकी क्षमताओं को पहचाना, उन्हें ज्ञान दिया और फिर उन्हें व्यावहारिक ज़िम्मेदारियाँ सौंपीं।pic: symbolic
रसूलुल्लाह ﷺ का युवाओं के साथ व्यवहार केवल भावनात्मक हौसला बढ़ाने पर आधारित नहीं था। आपने उनके आत्मसम्मान का ध्यान रखा, उनसे प्रेम किया, उनके सवाल सुने, उनकी गलतियों को सुधारा, उनकी क्षमताओं को पहचाना, उन्हें ज्ञान दिया और फिर उन्हें व्यावहारिक ज़िम्मेदारियाँ सौंपीं।pic: symbolic

✍️जावेद कुरैशी 

दुनिया का इतिहास गवाह है कि जब भी इंसानियत किसी बड़े संकट में फँसी, अल्लाह तआला ने अपने पैग़म्बरों और रसूलों के ज़रिये इंसानों के लिए रोशनी और राह दिखाने का इंतज़ाम किया। यह सिलसिला पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ की मुबारक शख्सियत पर आकर पूरा हुआ। आप ﷺ न केवल आख़िरी रसूल हैं बल्कि आपकी तालीमात (शिक्षाएँ) क़यामत तक हर दौर और हर समाज के लिए रहनुमाई (मार्गदर्शन) का स्रोत हैं।

आप ﷺ उस वक़्त भेजे गए जब अरब का समाज हर तरफ से गिरावट और बिगाड़ का शिकार था। गहराई से देखें तो तीन बड़ी बुराइयाँ साफ़ नज़र आती थीं—अकीदे (धार्मिक विश्वास) में गड़बड़ी, अख़लाक़ (नैतिकता) में गिरावट और सियासत (राजनीति) की कमज़ोरी। अकीदा इंसान का नज़रिया तय करता है, नज़रिया इंसान के चरित्र की दिशा बनाता है और चरित्र ही राजनीति व समाज की नींव होता है। नबी ﷺ ने इन तीनों पहलुओं की इस्लाह (सुधार) की। आपने तौहीद (एकेश्वरवाद) का पैग़ाम देकर शिर्क और झूठे खयालात को मिटाया, नैतिक पस्ती को सच्चाई, रहमदिली और इंसाफ़ से ऊँचाई पर पहुँचाया और मदीना की इस्लामी हुकूमत बनाकर इंसाफ़, बराबरी और भाईचारे की ज़िन्दा मिसाल दुनिया के सामने रखी।

कुछ ही सालों में पूरा अरब बदल गया। यह क़ुरआन और सीरत का करिश्मा था जिसे नबी ﷺ ने अपनी ज़िन्दगी से साबित किया। क़ुरआन कहता है कि रसूलुल्लाह ﷺ की ज़िन्दगी में हर उस इंसान के लिए बेहतरीन नमूना है जो अल्लाह और आख़िरत पर ईमान रखता है और अल्लाह को खूब याद करता है।

अगर आज हम भारतीय समाज पर नज़र डालें तो नज़र आता है कि नैतिक गिरावट, सामाजिक नाइंसाफ़ी और राजनीतिक स्वार्थ अपने चरम पर हैं। समाज भौतिकवाद, बेहयाई, अपराध और लुत्फ़परस्ती में डूबा हुआ है। कमज़ोरों पर ज़ुल्म होता है, औरतों पर ज़बरदस्ती, जात-पात और वर्गभेद ने समाज की जड़ों को खोखला कर दिया है। सत्ता की लालच और बेईमानी ने इंसाफ़ को कमज़ोर कर दिया है। फ़िरक़ावारियत और नफ़रत तेज़ी से बढ़ रही है। परिवार का ढांचा बिखर रहा है, नई पीढ़ी बे-राह हो रही है, और अफ़सोस यह है कि मुसलमान भी नबी ﷺ की तालीमात से दूर होकर वही बुराइयों में पड़ गए हैं जिनको आप ﷺ ने खत्म कर दिया था।

सीरत हमें बताती है कि सही अकीदा ही असली फिक्री आज़ादी की गारंटी है। आज जब भारतीय समाज में अंधविश्वास और तंगनज़री हावी है, तो ज़रूरत है कि सीरत की रोशनी में एक ऐसा नज़रिया अपनाया जाए जो इंसान को उसके खालिक़ (सृष्टिकर्ता) से जोड़ दे और नफ़रत को मिटा दे। नबी ﷺ के अख़लाक़ को क़ुरआन ने “अल़्ला ख़ुलुक़िन अज़ीम” कहा है। इसलिए झूठ, रिश्वत, बेईमानी, बेहयाई और ज़ुल्म का इलाज सिर्फ़ सच्चाई, ईमानदारी, हया और इंसाफ़ है। आज भारत में शिक्षा और तालीम के हर क्षेत्र में अख़लाक़ को बुनियादी हैसियत देना बेहद ज़रूरी है।

मदीना की रियासत का पहला उसूल इंसाफ़ था। चाहे मुसलमान हो या ग़ैर मुसलमान, सबके साथ बराबरी का सुलूक किया गया। यही उसूल भारत में अमन-चैन की कुंजी है। अगर इंसाफ़ न हो तो कोई भी निज़ाम क़ायम नहीं रह सकता। इसी तरह परिवार की हिफ़ाज़त भी सीरत का अहम हिस्सा है। नबी ﷺ ने सादगी से निकाह करने को आम किया, औरतों को इज़्ज़त दी, बच्चों और माँ-बाप के हक़ बताए। इसलिए आज बिखरते परिवारों को बचाने के लिए हमें वही मॉडल अपनाना होगा।

मदीना के सामाजिक समझौते से हमें मज़हबी रोहदारी (धार्मिक सहिष्णुता) का सबक़ मिलता है। यहूदी, ईसाई और यहाँ तक कि गैर-मुसलमान सबको शामिल किया गया। यह मॉडल भारत जैसे बहु-धार्मिक देश के लिए सबसे मुनासिब है। इसी तरह इस्लामी तालीमात में आर्थिक इंसाफ़ और फ़लाही राज्य का तसव्वुर भी मौजूद है। ज़कात, सदक़ा और वक़्फ़ ने ग़रीबी को मिटाया और दौलत के इकठ्ठा होने को रोका। आज के भारत में जहाँ ग़रीबी और बेरोज़गारी बड़ी बीमारियाँ हैं, वहाँ यही मॉडल सबसे बेहतर हल पेश करता है।

मुसलमान उस नबी के उम्मती हैं जो “रहमतुल्लिल आलमीन” बनकर भेजे गए। उनके पास क़ुरआन और सीरत का खज़ाना है जिसमें हर इंसानी मसले का हल मौजूद है। इसलिए मुसलमानों पर दोहरी ज़िम्मेदारी है कि वे अपनी ज़िन्दगी में सीरत को अपनाएँ, अपनी शिक्षा और तर्बियत में अख़लाक़ और किरदार को बुनियाद बनाएँ और इस पैग़ाम को सच्चाई और हिकमत के साथ पूरे भारतीय समाज तक पहुँचाएँ।

भारतीय समाज जिन संकटों से आज गुज़र रहा है, उनका पायेदार हल न राजनीति के नए सिद्धांतों में है, न अर्थशास्त्र के नए मॉडल में। असली और स्थायी हल सिर्फ़ और सिर्फ़ सीरत-ए-तैय्यबा ﷺ में है, जो क़ुरआन का अमली (व्यवहारिक) तर्जुमा है। अगर हम तंगनज़री, ग़फ़लत और ग़लतफ़हमियों से ऊपर उठकर नबी ﷺ की तालीमात को अपनाएँ तो यक़ीनन भारत ऐसा समाज बन सकता है जहाँ इंसाफ़ हो, अमन हो, भाईचारा हो और हर इंसान को इज़्ज़त व सुकून हासिल हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here