वैश्विक आत्महत्या रोकथाम दिवस

हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका मक़सद लोगों को यह समझाना है कि आत्महत्या (suicide) किसी समस्या का हल नहीं, बल्कि एक और बड़ी ग़लती है। इसका असर केवल एक इंसान पर नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।

0
675
World-Suicide-Prevention-Day
World-Suicide-Prevention-Day

ग्रैजुएशन के दिनों की बात है। एक दिन क्लास में दोस्तों के साथ गप्पें बाज़ी चल रही थीं कि अचानक बाहर से शोर-गुल की आवाज़ें आने लगी। हम दौड़ते हुए पहुंचे तो देखा कि एक लड़के ने कॉलेज की बिल्डिंग के तीसरे तल्ले से छलांग लगा दी। अपने सामने हुए यह हादसा हमारे लिए बिल्कुल नया था। हम सब अचंभित थे। उस दिन सभी क्लासेज़ कैंसल कर दिए दी गई। कॉलेज के मैनेजमेंट ने लड़के के अभिभावक को बुलाया। जिन आंखों से हमने उस लड़के के मां-बाप का बिलखना, सदमा और टूटन देखा, वह मंज़र आज भी आंखों के सामने है। आज सुबह जब वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे का नोटिफिकेशन मेरे फोन पर आया तो ध्यान फिर उसी घटना की यादों में लौट गया।

हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका मक़सद लोगों को यह समझाना है कि आत्महत्या (suicide) किसी समस्या का हल नहीं, बल्कि एक और बड़ी ग़लती है। इसका असर केवल एक इंसान पर नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।

आज के दौर में जब डिप्रेशन, बेरोज़गारी, हराम रिश्ते, कंपटीशन, पारिवारिक झगड़े और एकांत आदि लोगों को भीतर से तोड़ रहे हैं। तब आत्महत्या एक बड़ा सामाजिक मुद्दा बन चुका है। WHO की रिपोर्ट बताती है कि हर साल दुनिया में सात लाख से ज़्यादा लोग अपनी जान ले लेते हैं। यह आंकड़े महज़ नंबर नहीं, बल्कि लाखों घरों के तबाही की दास्तान हैं।

अगर हम इस्लामी नज़रिए से देखें तो इस्लाम हमें सिखाता है कि ज़िंदगी अल्लाह की दी हुई सबसे बड़ी नेमत और अमानत है। क़ुरआन में अल्लाह तआला फरमाता है:

“और अपने आप को (जानबूझकर) हलाक मत करो। बेशक अल्लाह तुम पर रहम करने वाला है।”

(सूरह अन-निसा 4:29)

यानी इंसान की जान और उसके कामों का जवाब हमें अल्लाह के सामने देना होगा। इसलिए ख़ुदकुशी करना इस अमानत में ख़यानत, और बड़ा गुनाह है।

रसूलुल्लाह ﷺ ने भी ख़ुदकुशी से सख़्त मनाही करते हुए फरमाया:

“जो शख़्स अपनी जान किसी हथियार से लेगा, वह क़यामत के दिन जहन्नम की आग में उसी हथियार से ख़ुद को मारता रहेगा। और जो ज़हर खाकर मरेगा, वह हमेशा जहन्नम में वही ज़हर खाता रहेगा।”

(बुख़ारी व मुस्लिम)

यह बात साफ़ करती है कि आत्महत्या का अंजाम सिर्फ़ दुनिया में नहीं बल्कि आख़िरत में भी भयानक है।

लेकिन सवाल यह है कि जब इंसान पर मुश्किलें टूटती हैं तो वह करें क्या? 

जवाब बिल्कुल आसान है कि दीन के तरफ लौटे, इस्लाम हमें सब्र और उम्मीद का दामन पकड़ने की तालीम देता है।

डॉ इसरार अहमद अक्सर अपने ख़ुतबे में फैज़ अहमद फैज़ की नज़्म के एक हिस्से को पढ़ते है जो हम जैसे नौजवानों के लिए हर दौर में प्रासंगिक/ रहनुमा रही हैं। 

यह फ़स्ल उमीदों की हमदम

इस बार भी ग़ारत जाएगी।

सब मेहनत सुबह व शामों की

अब के भी अकारत जाएगी।।

खेती के कोनों-खदरों में

फिर अपने लहू की खाद भरो।

फिर मिट्टी सींचो अश्कों से

फिर अगली रुत की फ़िक्र करो।।

जब फिर इक बार उजड़ना है,

इक फ़स्ल पकी तो भर पाया।

जब तक तो यही कुछ करना है।।

मेरे लिए ये अशआर हमेशा प्रेरणा देने वाले रहे है। ये नज़्म बताती है कि चाहे हालात कितने ही मुश्किल क्यों न हों, इंसान का काम है मेहनत करते रहना, सब्र करना और उम्मीद को ज़िंदा रखना। असल इम्तिहान यही है कि हम हार मानकर ख़ुद को मिटा न दें, बल्कि अगली बेहतर उम्मीद का इंतज़ार करें। तवक्कुल मिनल्लाह के कान्सेप्ट पर खरे उतरे। 

आज के ज़माने में जब बातें एक दूसरे से बाटने की आदत कम हो गई है। लोग मोबाइल और डिजिटल दुनिया मे गुम हो गए, तो मेंटल हेल्थ की अहमियत और बढ़ गई है। शायद यही वजह है कि जगह-जगह साइकोलॉजी और थेरेपी की दुकानें आम हो गई है। हम इतने बुजदिल हो गए है की छोटी छोटी बातों पर जान देने को आमादा हो जाते हैं। इन सबसे हटकर अगर हम देखें तो इस्लाम हमें इसके लिए कुछ रास्ते दिखाता है, जैसे– नमाज़, दुआ और जिक्र।  

नमाज़– जो दिल को सुकून देती है; 

दुआ– जिसमें इंसान अपनी तकलीफ़ें अल्लाह के सामने रखकर राहत महसूस करता है; 

और ज़िक्र– जिससे रूह को चैन मिलता है।

 हमें इस्लामिक तरीके को आम करने और अपनाने की जरूरत है। इसके साथ ही, परिवार और समाज का भी फ़र्ज़ है कि अगर किसी भाई-बहन, दोस्त या पड़ोसी में उदासी और ग़म की अलामतें दिखें या अचानक से समाज से कटके रहने लगे तो उसकी मदद करें और उसे अकेला न छोड़ें। कौनसलिंग(बात–चीत/) करने की कोशिश करें। 

सबसे ज़्यादा आत्महत्या के मामले आजकल युवाओं और छात्रों के देखने को मिलते हैं। इम्तिहान का दबाव, नौकरी का तनाव, बेरोजगारी, अय्याशी या नशे की लत इत्यादि ऐसे अनेक वजहें है जो हमारी हिम्मत तोड़ देती हैं। लेकिन हक़ीक़त यह है कि नाकामी ज़िंदगी का अंत नहीं होती। हमारे पास  रसूलुल्लाह ﷺ की ज़िंदगी जिंदा मिसाल है – उन्होंने हर तरह की तकलीफ़ों के बावजूद सब्र और उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा।

वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे हमें यह याद दिलाती है कि ज़िंदगी कीमती है और उसकी हिफ़ाज़त करना हमारी अपनी ज़िम्मेदारी है। हमें अपने दोस्तों को यह पैग़ाम देना होगा कि –हर मुश्किल गुज़र जाने वाली है, हर ग़म के बाद सुकून आता है और सब्र एवं उम्मीद के साथ जीना ही असल जिंदगी है। ख़ुदकुशी से कोई मसला हल नहीं होता, बल्कि एक नई और बहुत बड़ी मुसीबत में परिवार को डाल देता है। ज़िंदगी एक खूबसूरत रौशनी की तरह है, आईए हम सब मिलकर इस रौशनी की हिफ़ाज़त करें!

माज़ बिन असद

गेस्ट फैकल्टी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्ट्डीज एंड रिसर्च, नई दिल्ली

[email protected]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here