निराशा में आशा

जीवन में बहुत सी ऐसी घटनाएं होती है जिनको देखकर ऐसा लगता है की निराशा का घोर अंधकार फैल गया हो और फिर उसके साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं जिन्हें देख कर ऐसा लगता है की निराशा के अंधकार से आशा की किरणें फूट रही हो. फिर चाहे वो व्यक्तिगत जीवन हो या सामाजिक जीवन. मै जिन घटनाओं की यहां चर्चा करना चाहता हूं वो सामाजिक जीवन के बारे में हैं और जिन पर राजनीतिक प्रभाव भी पडा है. विश्व की दो घटनाओं के बारे में बात करना चाहता हूं जिनमें से एक का संबंध हमारे देश से है और एक का दुसरे देश से.

0
415
hope in despair
hope in despair

जीवन में बहुत सी ऐसी घटनाएं होती है जिनको देखकर ऐसा लगता है की निराशा का घोर अंधकार फैल गया हो और फिर उसके साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं जिन्हें देख कर ऐसा लगता है की निराशा के अंधकार से आशा की किरणें फूट रही हो. फिर चाहे वो व्यक्तिगत जीवन हो या सामाजिक जीवन. मै जिन घटनाओं की यहां चर्चा करना चाहता हूं वो सामाजिक जीवन के बारे में हैं और जिन पर राजनीतिक प्रभाव भी पडा है. विश्व की दो घटनाओं के बारे में बात करना चाहता हूं जिनमें से एक का संबंध हमारे देश से है और एक का दुसरे देश से.

पहले बात करते हैं अपने देश भारत की. हमे मालूम है की वर्ष २०२० में देश की राजधानी दिल्ली में दंगे हुए थे जिसका असर समूचे देशभर में फैला था, माहौल गर्म और तनावपूर्ण था. कुछ विद्यार्थीओं को दंगा भडकाने के आरोप में जेल में डाला गया, उन पर गंभीर धाराएं लगाई गयीं. इतनी गंभीर की बेल मिलना मुश्किल हो गया. कौन दोषी और कौन निर्दोष ये तो शायद सभी को पता है लेकिन फिर भी कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था का अपना काम चालू है, अपने अंदाज से चालू है. इन कानूनी प्रक्रियाओं को देखने पर और उस पर विचार करने पर निराशा होती है की शायद ये प्रक्रियाएं उन विद्यार्थीओं की शारीरिक और मानसिक प्रताड्ना के लिए है ताकी उनका मनोबल टूट जाए और वे अपने संघर्ष से पीछे हट जाएं और सरकारी शक्तियों के आगे नतमस्तक हो जाएं.

वहीं दूसरी तरफ उन विद्यार्थिओं के मित्र, अभिभावक और शुभचिंतक ( इमानदार मीडियाकर्मी, समाजसेवक और विचारक वगैरह) जो उनकी ढाढस बंधाते है, उन्हें हौसला देते हैं, उनकी कानूनी रूप से मदद करते हैं और वे विद्यार्थीगण खुद जो अपनी हिम्मत बनाए रखते हैं और उन शक्तियों के आगे झुकना स्वीकार नही करते; इन सबको देखते हुए एक उम्मीद जगती है की जीत तो अंत में सत्य की ही होनी है.

दूसरी घटना फलस्तीन देश से सम्बन्धित है, जहां २०२३ से इस्राईल देश जुल्म और बर्बरीयत के नये आयाम छू रहा है, लगातार नरसंहार कर रहा है. वो सिर्फ बम गोले और मिसाइल ही नही बरसा रहा है बल्की इस बात को यकीनी बना रहा है की कोई भी फलस्तीनी जीवित ना बचे. दूसरे देशो से आने वाली मदद को भी रोक रहा है ताकी ये सुनिश्चित किया जा सके की उन तक न तो स्वास्थ्य सेवा से जुडी सामग्री पहुंच सके और न ही कोई राहत सामग्री. और तो और उन तक बुनियादी जरुरत का सामान जैसे खाना और पानी भी न पहुंच पाए यहां तक की वहां के बच्चे भी कुपोषण से मर जाए. पूरे विश्व में ऐसी अमानवीयता कहीं भी देखने को नही मिलती. इन सबके बावजूद फलस्तीन के आसपास के कुछ छोटे देश और कुछ दूर दराज के देश के आम लोग जिस तरह से वहां मानवीय मदद पहुंचाने की अपनी सी कोशिश कर रहे हैं, वो अद्भुत है.

एक तरफ उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश जारी है तो दूसरी तरफ वे लोग जिनके दिलों में किसी कारणवश फलस्तीनिओं के लिये नफरत भरी है, उनका मन और दृष्टीकोण बदलने की भी कोशिश जारी है. मै एक छोटी सी कोशिश की तरफ इशारा करना चाहता हूं जिसकी खबरें बीबीसी जैसे प्लेटफॉर्म ने भी कवर की है, और वो है अपने भारत देश के एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर श्री वी. के. त्रिपाठी जी की मेहनत. 

अपनी इस छोटी से मेहनत से क्या बदलाव होगा इस बात की परवाह न करते हुए, कितने लोग साथ देंगे और कितने नही देंगे या कितने लोग उलट कर जवाब देंगे या गालियां भी देंगे इन सब बातों से परे, ये तकरीबन ७० वर्ष के वृद्ध व्यक्ती हर सुबह अपने घर से निकलते हैं हाथ में कुछ पर्चियां लेकर (जिन पर फलस्तीन के हालात लिखे हैं) और सडकों पर घूमते हुए हर एक व्यक्ती से मिलते हैं और उन्हें फलस्तीन के बारे में बताते है और उस देश के और देश के लोगों के प्रति सद्भावना पैदा करने की कोशिश करते हैं.

 ये तो नही पता की उनकी ये मेहनत कितनी रंग लाएगी, लेकीन विचार करने वाली बात ये है कि वे भी अपने काम में जुटे है कि शायद कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले. ऐसे व्यक्तीओं को देख कर कुछ आशा जगती है कि अभी भी सब कुछ खत्म नही हुआ. जमीनी सतह पर होने वाले इन कामों से भी एक बडे और सकारात्मक बदलाव की आशा तो हम कर ही सकते हैं. हम तो यही प्रार्थना करते हैं की इन सब मानवतावादी लोगों की मेहनत रंग लाए और हमें एक अच्छा भविष्य देखने को मिले.

डॉ. सादुल्लाह खान,

अमरावती (महाराष्ट्र)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here