
एक सुबह, खूबसूरत! तरो ताज़ा!
हंसती खेलती बच्चियां
स्कूल जाती बच्चियां
चिड़िया जैसी चहचहाती
पढ़ती लिखती
बातें करतीं
अनगिनत नादानी करती।
फिर अचानक!
आसमान को चीरता
सूरज जैसा चमकीला
कांटों जैसे नुकीला
एक बमनुमा राक्षस!
मीनाब में घुसा
फिर चारों ओर सिर्फ शोर और धुआं धुआं
न जाने कितनों ने अपनों को खोया
और कितनों का दिल ग़म से रोया।
मलबे में कहीं दूर
छोटी-छोटी उंगलियां
कलम से सनी हुई
खून में रंगी हुई,
एक छोटा बस्ता
कॉपी किताबों से भरा
जिसमें बसे लाखों सपने
हुआ कहीं मीनाब में दफ़न।
कितनी ही मासूम चीखों ने
अपनों को पुकारा
फिर भी बचाने कोई ना आया
भूखी प्यासी
रोती बिलखती
पनाह मांगती-
बच्चियां।
मुस्लिम पहचान पर आधारित कविता पढ़ने के लिए लिंक पर जाएं।
अक़्सा
(ए. एम. यू. अलीगढ़)









