
रो रहे हैं लोग, डरे हुए हैं,
कोई खाना नहीं है, कोई परवाह नहीं है।
टूटी हैं उन मासूमों की आवाजें, टूटे हैं सपने
गुमनाम हो गई हैं उनकी राहें क्योंकि वो हैं
बिल्कुल अकेले।
दर्द में है माँ और छोटे बच्चे हैं भूखे,
आँखों से होती है ज़ोरदार बारिश, मुँह में
जुबान हो करके भी हैं गूँगे।
अँधेरा छा गया है उनकी दुनिया में
कोई उम्मीद नहीं है, ना है कोई उजाला।
क्यों छीने गए उनके हक़?
क्यों सह रहे हैं हर दिन ये?
चाहते हैं ये प्यार और शांति
और थोड़ी सी खुशी और थोड़ी सी आज़ादी।
समझते हैं और पकड़ते हैं हाथ,
आओ मिलकर बदलें हम हालात।✍️: राज प्रताप, शिवानी और गुरशन ( छात्र, गोयंका सोशल हब )









