“रघुवीर सहाय को याद करते हुए”
मत भूलो कि तुम मुसलमान हो
बस लोगों को छलावा देते रहो कि तुम मुसलमान नहीं हो
वरना मारे जाओगेराह चलते ख़याल रखो
कि कहीं तुम्हारी क़मीज़ सेमुसलमान होने की बू तो नहीं आ रही
ख़याल रखो किसी से बहस करते हुएकुछ बोलते हुए
कुछ करते हुएयहाँ तक कि हँसते और रोते हुए भी
कि कहीं तुम मुसलमान तो नहीं लग रहेवरना मारे जाओगे
ये बात हमेशा याद रखो कि तुम एक मुसलमान होऔर तुम मरोगे नहीं
एक दिनमारे जाओगे!
अदनान कफ़ील दरवेश










