SIO MANUU यूनिट द्वारा “Reading Babri Verdict” विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन

SIO MANUU यूनिट की ओर से हॉस्टल-2 टी पॉइंट पर “Reading Babri Verdict” के शीर्षक से एक विचार-गोष्ठी (Gathering) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबरी मस्जिद फ़ैसले को संवैधानिक, क़ानूनी और सामाजिक नज़रिए से समझना तथा उस पर गंभीर विमर्श करना था।

0
3235
SIO MANUU यूनिट द्वारा “Reading Babri Verdict” विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन
SIO MANUU यूनिट द्वारा “Reading Babri Verdict” विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन

हैदराबाद:
SIO MANUU यूनिट की ओर से हॉस्टल-2 टी पॉइंट पर “Reading Babri Verdict” के शीर्षक से एक विचार-गोष्ठी (Gathering) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबरी मस्जिद फ़ैसले को संवैधानिक, क़ानूनी और सामाजिक नज़रिए से समझना तथा उस पर गंभीर विमर्श करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत Swaleh Ansari (PhD Scholar) के उद्घाटन वक्तव्य से हुई। अपने Opening Remarks में उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का फ़ैसला बहुसंख्यकवाद पर आधारित था, जिसने मुस्लिम समुदाय को मायूस किया। ऐसे फ़ैसलों की याद को ज़िंदा रखना और उन पर सवाल उठाना बेहद ज़रूरी है।

इसके बाद Ikram-ul-Haq (Research Scholar, Law Department) ने बाबरी फ़ैसले पर एक संक्षिप्त लेकिन अहम क़ानूनी चर्चा पेश की। उन्होंने फ़ैसले से जुड़े कई ज़रूरी संवैधानिक सवाल उठाए, जिनमें D. Y. Chandrachud के निर्णय, 1991 का Places of Worship Act, और एक संवैधानिक पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री का राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना जैसे मुद्दे शामिल थे।

समग्र रूप से चर्चा बेहद सार्थक और ज्ञानवर्धक रही। कार्यक्रम के अंत में Outgoing MANUU Student Union President Mateen Ashraf ने Concluding Remarks पेश किए। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का मुद्दा हिंदू-मुस्लिम का नहीं, बल्कि न्याय का मामला है। इंसाफ़ अदालतों से मिलना चाहिए था, जो बाबरी मस्जिद के मामले में नहीं हुआ। इसलिए ज़रूरी है कि हम इंसाफ़ के लिए खड़े हों और सवाल करते रहें।

यह विचार-गोष्ठी छात्रों में संवैधानिक चेतना, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम रही।

— SIO MANUU Unit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here