आज का इंसान और हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम का पैग़ाम

आज इंसान टेक्नोलॉजी को अपनी छुटकारे का माध्यम समझ बैठा है। लेकिन जितनी ज़्यादा दुनिया तरक़्क़ी कर रही है, उतना ही इंसान अंदर से खाली होता जा रहा है। सोशल मीडिया इंसान की सोच और आदतों को बदल रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंसान अपनी इंसानियत और अख़लाक़ को कैसे बचाए? हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की ज़िंदगी इसका जवाब देती है। उन्होंने सिखाया कि इंसान की असली क़ीमत उसकी दौलत या ताक़त में नहीं, बल्कि उसके ईमान, सब्र, कुर्बानी और अख़लाक़ में है।

0
524
हज़रत उस्मान रज़ियल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया: तुममें सबसे बेहतर लोग वे हैं, जो क़ुरआन का इल्म हासिल करें और दूसरों को इसकी तालीम दें। (बुख़ारी)
हज़रत उस्मान रज़ियल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया: तुममें सबसे बेहतर लोग वे हैं, जो क़ुरआन का इल्म हासिल करें और दूसरों को इसकी तालीम दें। (बुख़ारी)

जावेद कुरैशी 

ईदुल अज़हा हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की महान और सीख देने वाली ज़िंदगी को याद करने, उनके रास्ते पर चलने और उनकी सोच को अपनी ज़िंदगी में अपनाने का अवसर है। हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की ज़िंदगी केवल एक मज़हबी कहानी या ऐतिहासिक घटना नहीं है, बल्कि इंसानी इतिहास का वह रोशन अध्याय है जिसमें इंसान के लिए ज़िंदगी का असली मक़सद छुपा है।

आज एक ओर दुनिया की चमक-दमक, आराम, ख़्वाहिशें और भौतिक तरक़्क़ी है, तो दूसरी ओर परेशानी, मानसिक तनाव, डर, बेचैनी और रूहानी खालीपन है। हर इंसान इन दोनों हालात से वाक़िफ़ है, लेकिन असली सवाल यह है कि इंसान क्यों पैदा किया गया? ज़िंदगी का उद्देश्य क्या है? और मुश्किलों के बीच कामयाबी कैसे मिलेगी? हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की ज़िंदगी इन सवालों का स्पष्ट जवाब देती है।

आज का इंसान जिस फ़िक्री, मानसिक और रूहानी संकट से गुज़र रहा है, उसकी सबसे बड़ी वजह “मक़सद-ए-हयात” यानी ज़िंदगी के असली उद्देश्य का खो जाना है। डिजिटल दुनिया, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इंसानी ज़िंदगी को बहुत बदल दिया है। जानकारी और सुविधाएँ तो बढ़ गई हैं, लेकिन इंसान अंदर से बेचैन और अकेला हो गया है।

सोशल मीडिया ने इंसान को दिखावे, तुलना और तात्कालिक आनंद का आदी बना दिया है। इंसान ने दुनिया को ही सब कुछ समझ लिया है। इसलिए जब उसकी ज़िंदगी में बीमारी, नुकसान, रिश्तों का टूटना या कोई बड़ी परेशानी आती है तो वह टूट जाता है। उसके पास ज़िंदगी को समझने का सही नज़रिया नहीं होता।

आज की तहज़ीब ने इंसान को आराम तो दिया, लेकिन सुकून छीन लिया। इंसान आज़ादी के नाम पर हर तरह की नैतिक और आत्मिक ज़िम्मेदारी से दूर भागना चाहता है। इसी वजह से विकसित समाजों में भी मानसिक बीमारियाँ, परिवारों का टूटना और आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं।

साम्राज्यों का उदय और पतन, सैद्धांतिक पहलू

Also Read this…

ऐसे समय में हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की ज़िंदगी इंसान को बताती है कि दुनिया आराम की जगह नहीं, बल्कि इम्तिहान की जगह है। क़ुरआन में अल्लाह तआला फ़रमाता है:

“और याद करो जब इब्राहीम को उनके रब ने कई बातों में आज़माया और वह हर इम्तिहान में कामयाब हुए, तो अल्लाह ने फ़रमाया कि मैं तुम्हें पूरी इंसानियत का रहनुमा बनाने वाला हूँ।”

हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की पूरी ज़िंदगी इम्तिहानों से भरी थी। अपने बाप की मुख़ालफ़त, क़ौम की दुश्मनी, आग में डाला जाना, वतन छोड़ना और बेटे की कुर्बानी का हुक्म – ये सब बहुत बड़े इम्तिहान थे। लेकिन उन्होंने हर हाल में सब्र और इस्तिक़ामत दिखाई।

उनकी ज़िंदगी हमें सिखाती है कि कामयाब इंसान वह नहीं जो मुश्किलों से बच जाए, बल्कि वह है जो मुश्किलों में भी सच और हक़ पर कायम रहे।

आज इंसान टेक्नोलॉजी को अपनी छुटकारे का माध्यम समझ बैठा है। लेकिन जितनी ज़्यादा दुनिया तरक़्क़ी कर रही है, उतना ही इंसान अंदर से खाली होता जा रहा है। सोशल मीडिया इंसान की सोच और आदतों को बदल रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंसान अपनी इंसानियत और अख़लाक़ को कैसे बचाए?

हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की ज़िंदगी इसका जवाब देती है। उन्होंने सिखाया कि इंसान की असली क़ीमत उसकी दौलत या ताक़त में नहीं, बल्कि उसके ईमान, सब्र, कुर्बानी और अख़लाक़ में है।

आज भी इंसान ने नए “माबूद” बना लिए हैं — दौलत, शोहरत, ख़्वाहिशें और टेक्नोलॉजी। इंसान बाहर से आज़ाद दिखता है, लेकिन अंदर से अपनी ख़्वाहिशों का ग़ुलाम बन चुका है। हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम का पैग़ाम इंसान को इसी ग़ुलामी से आज़ाद करता है।

उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सबक “कुर्बानी” है। आज इंसान सब कुछ पाना चाहता है, लेकिन कुछ छोड़ना नहीं चाहता, जबकि हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम ने अल्लाह के लिए अपनी हर प्यारी चीज़ कुर्बान करने का जज़्बा दिखाया।

असल में, उनकी सीरत इंसान को “मक़सद-ए-हयात” (जीवन का उद्देश्य) देती है, मुश्किलों से लड़ने का हौसला देती है और बेहतर इंसान बनने की राह दिखाती है।

आज ज़रूरत इस बात की है कि हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम के पैग़ाम को सिर्फ एक मज़हबी रस्म तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इंसानियत की रहनुमाई के तौर पर पेश किया जाए। क्योंकि आज इंसान तरक़्क़ी के बावजूद सुकून से महरूम है। ऐसे में, हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम की ज़िंदगी आज भी इंसानियत के लिए रोशनी का बड़ा मीनार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here