पश्चिमी दुनिया का असल निशाना पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद (صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ) 

9/11, 21वीं शताब्दी की घटना, अभी कल की बात लगती है। लेकिन इसने इस्लाम और इस्लामी सभ्यता के प्रति पश्चिम की घृणा को एक बार फिर उजागर कर दिया। यह बात स्पष्ट है कि 9/11 के लिए ओसामा बिन लादेन जिम्मेदार था। अतः पश्चिम का सारा ध्यान एक व्यक्ति या उसके संगठन पर केंद्रित होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पश्चिम ने फिर इस्लाम पर हमला किया।

0
143
पश्चिमी दुनिया का असल निशाना पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद (صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ)
पश्चिमी दुनिया का असल निशाना पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद (صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ)

शाहनवाज़ फ़ारूक़ी, अनुवाद: मोहम्मद स्वालेह अंसारी 

9/11, 21वीं शताब्दी की घटना, अभी कल की बात लगती है। लेकिन इसने इस्लाम और इस्लामी सभ्यता के प्रति पश्चिम की घृणा को एक बार फिर उजागर कर दिया। यह बात स्पष्ट है कि 9/11 के लिए ओसामा बिन लादेन जिम्मेदार था। अतः पश्चिम का सारा ध्यान एक व्यक्ति या उसके संगठन पर केंद्रित होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पश्चिम ने फिर इस्लाम पर हमला किया।

मुसलमानों को पश्चिमी देशों से निशाना बनते हुए एक हज़ार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी मुस्लिम समुदाय की बड़ी जनसंख्या पश्चिमी देशों के बारे में अच्छे विचार रखती है। ऐसा प्रतीत होता है कि हमारी राजनीतिक व्यवस्था, आर्थिक नीतियां, शिक्षा व्यवस्था और न्यायिक व्यवस्था तक पश्चिम से उधार ली गई हैं। अति यह है कि हमारी इच्छाएं, मनोकामनाएं और आदर्श भी पश्चिम से लिए गए हैं। 

जो थोड़े बहुत लोग पश्चिम को समझते हैं, वे इस विचार के समर्थक हैं कि पश्चिम की समस्या ‘परंपरावादी मुसलमान’ हैं, जबकि हज़ार वर्षों का इतिहास कहता है कि पश्चिम की वास्तविक समस्या ‘मुसलमान नहीं, इस्लाम और पैग़म्बर-ए-इस्लाम’ हैं। कल भी मुसलमानों के मामले में पश्चिम की स्थिति यही थी और आज भी यही है। अभी कुछ वर्ष पूर्व तक पश्चिम ‘सुन्नी अफ़ग़ानिस्तान’ को कुचल रहा था और आज वह ‘शिया ईरान’ को भभोड़ रहा है। इसलिए हमने कहा कि पश्चिम की समस्या ‘यह मुसलमान’ या ‘वह मुसलमान’ नहीं, उनकी असल समस्या इस्लाम और रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का व्यक्तित्व है। इस विषय में पश्चिम का संपूर्ण इतिहास हमारे सामने है।

यह बात 1095 ईस्वी की है। उस समय ईसाई धर्म के सबसे बड़े विद्वान फ्रांस के पोप उर्बन द्वितीय थे। उन्होंने चर्च में खड़े होकर कहा कि ईश्वर ने यह बात मेरे मस्तिष्क में डाली है कि

 “इस्लाम एक शैतानी मज़हब है और ईसाइयों का कर्तव्य है कि वे इस मज़हब और उसके अनुयायियों को संसार से मिटा दें।” 

इस विषय में पोप उर्बन द्वितीय ने न कोई उचित साक्ष्य पेश किया, न कोई फर्जी गवाही, न कुरान की किसी आयत का वर्णन किया और न किसी हदीस-ए-नबवी का उदाहरण दिया, और न ही अपने वक्तव्य के आधार पर मुसलमानों के किसी कथित शैतानी क्रियाकलाप का साक्ष्य प्रस्तुत किया। पोप ने सिर्फ अपने वहम और इल्हाम पर भरोसा किया। 

बहरहाल, पोप के उस भाषण के परिणामस्वरूप 1099 ईस्वी में यूरोप के सभी देश और धर्म एक सलीबी झंडे के नीचे संगठित हुए और उन्होंने उन सलीबी युद्धों का आगाज़ किया जो कम से कम 200 वर्ष तक चलता रहा। यहां नोट करने वाली बात यह है कि इस्लाम पर हमला किसी सामान्य पश्चिमी व्यक्ति ने नहीं किया, बल्कि स्वयं पश्चिम के सबसे शक्तिशाली और धार्मिक व्यक्तियों ने किया। उन्होंने मुसलमानों पर तो बाद में, जबकि एक और आरोप लगाकर इस्लाम पर पहले हमला किया।

पश्चिमी संसार ने 14वीं सदी ईस्वी में रसूल अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विषय में यह प्रोपगंडा किया कि आप झूठे थे। अतः 14वीं सदी ईस्वी के एक ईसाई बादशाह मैन्युअल द्वितीय ने एक अवसर पर यह कहा कि 

“इस्लाम सिर्फ तलवार की ताकत से फैला है।” 

यहां भी ध्यान देने की बात यह है कि पश्चिम के लोगों ने इस अवधारणा में केवल मुसलमानों को नहीं, बल्कि स्वयं रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को आलोचना का विषय बनाया। ऐसी बातों का परिणाम यह हुआ कि पश्चिम के प्रसिद्ध शायर दांते (मृत्यु 1321 ईस्वी) ने एक कविता में रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को नर्क में पड़ा हुआ दिखाया है। दांते अगर सामान्य मुसलमान को नर्क में पड़ा हुआ दिखाता, तो यह कोई विशेष बात न होती, मगर दांते ने भी मुसलमानों पर नहीं, बल्कि रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर हमला किया।

यह कितनी अजीब बात है कि पश्चिम ने इसी बादशाह मैन्युअल द्वितीय द्वारा रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर लगाए गए आरोप को कभी नहीं भुलाया। अतः 2009 ईस्वी में उस समय के पोप बैनीडिक्ट सोलहवें ने मैन्युअल द्वितीय के वक्तव्य को एक बार फिर सामने लाया। इस पर मुस्लिम दुनिया ने भयानक प्रतिक्रिया दी, तो पोप ने चुप्पी साध ली।

पश्चिम ने 18वीं और 19वीं शताब्दी में मुस्लिम दुनिया पर आधारित क्षेत्रों पर अधिकार किया तो उसने अपने अधीन आधुनिक मुस्लिम समाज का ऐसा वर्ग तैयार किया जो नाममात्र मुसलमान था और जिसकी अंतरात्मा पश्चिम के रंग में रंगी हुई थी। 

महाद्वीप में इसका सबसे बड़ा उदाहरण सर सैयद अहमद खान हैं। सर सैयद ने, कुरान के टिप्पणीकार होने के बावजूद, कुरान में वर्णित चमत्कारों का इनकार किया। उन्होंने इतिहास में दर्ज मेराज के किस्से का विरोध किया। सर सैयद ने अब्रहा की सेना की समाप्ति के बारे में लिखा कि वे अबाबीलों की कंकड़ियों से नहीं मरे थे, बल्कि अब्रहा के सैनिकों के बीच चेचक की महामारी फैल गई और उसकी पूरी सेना इसी चेचक से खत्म हो गई। इस प्रकार, सर सैयद हदीस के किसी भी संकलन को वैध नहीं समझते थे और मुसलमानों के पूरे तफ़सीरी (कुरान एवं हदीस की व्याख्या) ज्ञान को पूर्णतः खारिज कर दिया।

(आज कुछ तथाकथित विद्वान अपनी लंतरानियों का स्वर बदलकर सर सैयद के नक्शे-कदम पर चलते हुए दिखाई देते हैं।)

पश्चिम की वैचारिक अधीनता के कारण सर सैयद ने जो पश्चिमी शिक्षा एवं दर्शन मुसलमानों पर थोपा, उसके परिणामस्वरूप मुसलमानों के विश्वास, विचार और क्रियाकलाप पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। जब इन्हीं पश्चिमी शिक्षाओं ने मुसलमानों में खुदा के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े किए तो अकबर इलाहाबादी ने कहा:

खुदा की हस्ती पर शुबह करना और अपनी हस्ती को मान लेना,

फिर उस पर तुर्रा इस अद्दुआ का कि हम हैं अहल-ए-शऊर ऐसे,

कुफ्र ने साइंस के पर्दे में फैलाए हैं पाँव,

बेज़ुबाँ है बज़्म-ए-दिल में शम्अ-ए-ईमान इन दिनों,

नई तालीम को क्या वास्ता है आदमियत से,

जनाब-ए-डार्विन को हज़रत-ए-आदम से क्या मतलब?

मज़हब कभी साइंस को सजदा नहीं करेगा 

इंसान उड़ें भी तो ख़ुदा हो नहीं सकते

9/11, 21वीं शताब्दी की घटना, अभी कल की बात लगती है। लेकिन इसने इस्लाम और इस्लामी सभ्यता के प्रति पश्चिम की घृणा को एक बार फिर उजागर कर दिया। यह बात स्पष्ट है कि 9/11 के लिए ओसामा बिन लादेन जिम्मेदार था। अतः पश्चिम का सारा ध्यान एक व्यक्ति या उसके संगठन पर केंद्रित होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पश्चिम ने फिर इस्लाम पर हमला किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 9/11 के बाद मुसलमानों पर हमले की शुरुआत करते हुए अपने लोगों से घोषणा की: “हमने क्रुसेड, अर्थात सलीबी जंग, की शुरुआत कर दी है।” 

इस शब्दावली के प्रयोग पर मुसलमानों ने आपत्ति जताई। तब जॉर्ज बुश के सेक्रेटरी ने सफाई दी कि जॉर्ज बुश की जुबान फिसल गई थी, जबकि पश्चिम के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड ने कहा है:

 “जुबान फिसलने का भी अपना एक मनोवैज्ञानिक प्रसंग होता है।”

जॉर्ज बुश के बाद इटली के प्रधानमंत्री सोलो बल्सकोनी ने भी ओसामा बिन लादेन पर हमला करने के बजाय इस्लाम पर हमला किया। उन्होंने कहा: 

“पश्चिमी सभ्यता, इस्लामी सभ्यता से श्रेष्ठ है, क्योंकि पश्चिमी सभ्यता की सरकारी व्यवस्था ने मानवता के अधिकारों को सुनिश्चित किया है।” 

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल एस. क्राफ्ट तो इटली के प्रधानमंत्री से भी आगे निकल गया। उसने 9/11 के बाद ‘ओसामा बिन लादेन’ या ‘अलकायदा’ पर हमला करने की जगह इस्लाम के खुदा पर हमला करते हुए कहा:

 “ईसाइयों का खुदा इस्लाम के खुदा से श्रेष्ठ है, क्योंकि इस्लाम का खुदा अपनी श्रेष्ठता दिखाने के लिए मुसलमान से बलिदान मांगता है, जबकि ईसाइयों का खुदा ऐसा खुदा है जिसने अपनी श्रेष्ठता दिखाने के लिए अपने पुत्र ईशा (अलै…) को बलि चढ़ा दी।” 

नेटो के पूर्व कमांडर जनरल क्लार्क ने बीबीसी को इंटरव्यू देते हुए स्पष्ट कहा,

 “पश्चिम का युद्ध इस्लाम की वास्तविकता स्थापित करने के लिए है। पश्चिम को तय करना है कि क्या इस्लाम एक शांतिप्रिय मजहब है या यह अपने मानने वालों को उग्रवाद पर उकसाता है?”

पश्चिम कितना मानवतावादी है, इसका अंदाज़ा उसके इन कामों से लगाया जा सकता है। अमेरिका के श्वेत लोगों ने अमेरिका में 8 करोड़ से ज़्यादा रेड इंडियंस की हत्या कर दी। ऑस्ट्रेलिया में पश्चिम के श्वेत लोगों ने ऑस्ट्रेलिया पर क़ब्ज़ा करने के लिए 45 लाख से अधिक मूल वासियों को मार डाला। अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के विरुद्ध दो परमाणु बमों का उपयोग किया। इसराइल ने अमेरिका की अगुवाई में ग़ाज़ा के अंदर 85,000 से अधिक फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया, एक लाख से अधिक फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया और शांति सम्मेलन में इसराइल के विरुद्ध अध्यादेशों को अमेरिका ने पाँच बार वीटो किया। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं ईरान के साथ बातचीत की शुरुआत की। बात चल ही रही थी कि अमेरिका ने इसराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया और ईरान के सुप्रीमो अयातुल्लाह अली ख़ामनेई समेत ईरान के शिखर नेताओं को शहीद कर दिया। इससे स्पष्ट हुआ कि पश्चिम एक बहुत बड़ा हैवान, दुरदांत, अमानवीय, मक्कार और खूंखार शैतान है।

  • सम्पादकीय नोट : 

१. लेखक के विचारों से छात्र विमर्श का सहमत होना आवश्यक नहीं है, यह लेख मासिक पत्रिका तर्जुमान-उल-क़ुरआन में प्रकाशित हुआ है, जिसे विमर्श के पाठकों के लिए यहाँ प्रकाशित किया जा रहा है। 

२. अनुवादक मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद, उर्दू विभाग में शोधार्थी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here