
(उर्दू से अनुवाद ‘मुस्कान’ नई दिल्ली)
अल्लाह की सलामती, रहमतें और बरकतें आप सब पर हों।
मैं ग़ज़ा से आपसे मुख़ातिब हूँ… उसी ग़ज़ा से जो अजेय है। जान देने वाला, अडिग, सब्र और स्थिरता की मिसाल। वह धरती जिस पर अल्लाह की खास सुकून और रहमत उतारी जा रही है, जो अल्लाह की तरफ़ से एक विशेष इनाम है।
हम यह संदेश पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमा को देना चाहते हैं।
हमें नहीं मालूम कि आगे हम यह संदेश देने के लिए मौजूद रहेंगे या नहीं, इसलिए हम अल्लाह से दुआ के साथ अपनी बात की शुरुआत करते हैं:
“ऐ अल्लाह! हमारे इन शब्दों को हमारे हक़ में गवाही बना देना, ये हमारे खिलाफ़ गवाही न बनें।आमीन।“
पहला संदेश:
हम सभी मुसलमानों को बताना चाहते हैं कि:
हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं।
हम अपने रब की तक़सीम (विभाजन) से पूरी तरह राज़ी हैं और उसकी मदद से बिल्कुल मायूस नहीं हैं।
हमें यक़ीन है कि मदद ज़रूर आएगी—ऐसी जगह से जहाँ से हमें उम्मीद भी नहीं, जहाँ तक हमारा ख़्याल भी नहीं गया।
“क्या तुमने यह गुमान किया है कि तुम जन्नत में दाखिल हो जाओगे, जबकि अभी तक तुम्हारे पास वह हालात नहीं आए जो तुमसे पहले लोगों पर आए थे। उन पर मुसीबत और तकलीफ़ आई, और उन्हें इतनी ज़ोर से झकझोरा गया कि रसूल और उसके साथ ईमान लाने वाले तक कह उठे—‘अल्लाह की मदद कब आएगी?’ सुन लो! बेशक अल्लाह की मदद क़रीब है।” (सूरतुल बक़रा, 214)
अल्लाह की कसम! हम पर इतनी सख़्तियाँ और ज़ुल्म हुए हैं कि हमारी जानें हमारे सीने तक काँप उठीं। लेकिन हम अपने रब की रहमत से ज़रा भी मायूस नहीं हैं।
जो हमारे भाई अपने रब से जा मिले हैं , हम उन्हें शहीद मानते हैं।
और जो बचे हैं, वे अल्लाह से जीत और सहायता की उम्मीद रखते हैं। और यह अल्लाह के लिए कोई मुश्किल काम नहीं।
दूसरा संदेश:
जो कोई भी हमें सुन रहा है, वह हमारी मदद कर सकता है —
अपनी दुआओं से, अपने तड़पते दिल से।
यह मोमिन (सच्चे ईमान वाले) का हथियार है। इसकी ताक़त को हल्का मत समझिए।
अगर आप हमारे लिए कुछ भी करने में असमर्थ हैं, तो यही दुआ आपके लिए अल्लाह के सामने उसके हिसाब किताब से बचने का एक बहाना बन जाएगी।
लेकिन दुआ… दुआ तो आप कर ही सकते हैं।
अपने बच्चों को, अपने घर वालों को साथ लेकर बैठिए और हमारे लिए दुआ कीजिए।
नमाज़ों में, सजदों में, रातों में, दर्द भरी दुआ कीजिए।
हमें आपकी दुआओं की बहुत ज़रूरत है।
हमारे नबी मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया:
“जब तकलीफ़ आए तो अपने हाथ अल्लाह के सामने फैला दो, और दिल से, यक़ीन के साथ दुआ माँगो — ऐसी दुआ ज़रूर कबूल होती है।”
तीसरा संदेश:
जो भी मुसलमान यह वीडियो सुन रहा है (या यह संदेश पढ़ रहा है), वह इस संदेश को दूसरों तक पहुँचाने का ज़रिया बने।
क्योंकि अभी भी बहुत से लोग ग़फ़लत की चादर ओढ़े हुए हैं, जैसे उन्हें हमारे हालात की कोई ख़बर ही नहीं।
शायद वे अबाबीलों के आने का इंतज़ार कर रहे हैं — जो हाथियों वाले लश्कर को तबाह करने के लिए भेजी गई थीं।
अल्लाह के सिवा कोई ताक़त नहीं।
हमारे संदेश को फैलाइए।
हमारी ख़बरों को आगे बढ़ाइए।
हमारे बच्चों की तस्वीरें दूसरों को भी दिखाइए।
हर जगह मलबे के ढेर हैं। ग़ज़ा अब रहने के लिए बिल्कुल महफ़ूज़ नहीं रहा।
हमने इससे पहले इतनी भयानक तबाही कभी नहीं देखी।
हमारे लोग, हमारे भाई, हमारे प्यारे — अब शहीदों में दर्ज हो चुके हैं।
कई परिवारों के 40, कहीं 50, कहीं 100 लोग एक साथ शहीद हो चुके हैं।
और जो बचे हैं, वे अपने रब से अच्छे तरीक़े से वापस बुलाए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं।
इस हालात में, हम उम्मीद करते हैं कि आपके पास क़यामत के दिन अल्लाह को दिखाने के लिए कोई वाजिब बहाना ज़रूर होगा।
अल्लाह ज़रूर पूछेगा कि जब मुसलमानों पर यह मुसीबत आई थी, तब तुमने क्या किया?
क्या दुआओं को भी सीमित किया जा सकता है?
क्या इन दुआओं की कोई हद है?
आपका हमारे लिए सड़कों पर निकलना, विरोध प्रदर्शन करना, लोगों को हमारी हालत से जागरूक करना…
शायद यही आपकी तरफ़ से क़ाबिले–क़ुबूल बहाना बन जाए।
मैं अल्लाह की हम्द व सना करता हूँ।
यह परीक्षा अगली परीक्षाओं की भूमिका है, और हम आख़िरत में इसके बदले अज्र (इनाम) की उम्मीद रखते हैं।
ज़ालिमों का अंधेरा बहुत लंबा और भयानक हो गया है — लेकिन इन्हीं अंधेरों से रौशन सुबह भी निकलने वाली है।
अल्लाह ने अपने बंदों से मदद का वादा कर रखा है।
भले कुछ वक़्त और लगे, लेकिन फतह और नुसरत अल्लाह के ही वफादार बंदों को मिलेगी।
मैं क़सम खाकर कहता हूँ —
इन हालात में हमारे सबसे अच्छे लोग शहीद हो रहे हैं।
हर घर का सबसे नेक इंसान अब शहादत का जाम पी रहा है।
और ये सारी शहादतें, ये गवाहियाँ — सिर्फ अल्लाह की बड़ाई के लिए हैं।
सारी तारीफ़ें, सारे शुक्र, सारे जहानों के रब अल्लाह के लिए हैं।
मैं अपनी बात ज़्यादा लंबी नहीं करना चाहता।
बस यह जताने आया था कि —
मैं अल्लाह के लिए आप सबसे मोहब्बत करता हूँ।
हमारा यह संदेश आम कर दीजिए।
हमारी आवाज़ बन जाइए।
हमारा ख़ून ज़मीन को रंग रहा है।
हम आपसे इसके लिए ज़ोरदार मुहिम चलाने की अपील करते हैं।
तो अपने हिस्से का काम पूरी जान से कीजिए।
ऐ अल्लाह…
हमें सब्र और स्थिरता अता कर।
हमें मज़बूती दे।
हमारे लिए अच्छा अंत लिख।
— फ़िलिस्तीन, कमांडर अबू उबैदा









