CHATR VIMARSH PHOTO

5 पॉइंट में ही आपको पूरा वक़्फ़ का किस्सा कहानी समझ में आ जायेगी।

वक़्फ़ के नाम पर मौजूदा सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपनी राजनीति को हिन्दू मुस्लिम सम्प्रदायक वोट बैंक की राजनीति के तहत पूरा करते हुए लोकसभा और राज्यसभा में संख्या बल के दम पर वक़्फ़ संशोधन बिल को पास करवा के कानून बनवा दिया है। अभी भी अधिकतर लोगों के दिमाग में यही चल रहा होगा कि आखिर वक़्फ़ बोर्ड के नाम पर इतना जो हंगामा चल रहा है इसमें ऐसा क्या तब्दील हो गया है जो पुरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है और सभी विपक्षी पार्टियां इसके खिलाफ लामबंद हो रखी है।
CHATR VIMARSH PHOTO

ग़ज़ा आपसे माफ़ी चाहता है!

ग़ज़ा आपसे माफ़ी मांगता है, उसने सोचा था कि आप कम से कम उसके दर्द और दुर्दशा का सम्मान करेंगे। उनके मन में कभी यह बात नहीं आई कि आपमें से कुछ लोग ठीक उसी समय नृत्य और गीत की सभाएं आयोजित करेंगे, जब सुबह और शाम वहां लाशें दफ्न हो रही होगी। इसलिए ग़ज़ा की माफ़ी स्वीकार करो और उसे माफ़ कर दो, क्योंकि ग़ज़ा सोचता था कि वह भी इसी शरीर का एक हिस्सा है और अगर उसे कोई नुकसान पहुँचाया गया तो तुम सब चिल्लाओगे।
VIRAL PHOTO

इब्तेहाल और वानिया अग्रवाल तुम्हारी बहादुरी को सलाम!!

अभी इन दोनों महिलाओं ने अपने भविष्य की शानदार शुरुआत की थी। भविष्य के लिए उन्होंने न जाने कितने हसीन सपने सजाए थे। उन्हें युवा अवस्था में ही संसार की सबसे बड़ी कंपनी में शानदार नौकरी मिली थी, जो आज के दौर में किसी भी कंप्यूटर इंजीनियर के लिए दिव्य स्वप्न जैसा है। लेकिन फिर उन्होंने अपने ही हाथों से बनावटी हर्षोल्लास के सारे घरौंदे तोड़ डाले और हक़ीक़ी खुशी का वो क्षण पा लिया, जो दुनिया के बड़े बड़े धन्ना सेठों और सरकारों को प्राप्त नहीं।
सांकेतिक फोटो

भारतीय मुसलमान और समय की आवश्यकता

भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयानों पर हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की गई है। इंडिया हेट लैब की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2024 में नफरती भाषण में 74% की वृद्धि देखी गई। 2023 में, 688 नफरती भाषण दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल यह संख्या 1,000 से अधिक थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्पसंख्यकों के विरुद्ध घृणास्पद भाषण की 98.5 प्रतिशत घटनाओं में विशेष रूप से मुसलमानों और ईसाइयों को निशाना बनाया गया।
सांकेतिक फोटो

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024: मुसलमानों के ख़िलाफ़ एक ख़तरनाक क़दम

भारत में वक़्फ़ संपत्तियों को संरक्षित करने और उनके प्रबंधन के लिए बनाया गया वक़्फ़ अधिनियम, 1995 अब केंद्र सरकार के निशाने पर है। वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक 2024 के ज़रिए सरकार और उसकी सरकारी व अर्ध-सरकारी एजेंसियां मुस्लिम समुदाय की इन धार्मिक संपत्तियों को अपने चहेते उद्योगपतियों के क़ब्ज़े में देने की साज़िश रच रही हैं। यह विधेयक न केवल मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता और संपत्ति के अधिकारों पर हमला है, बल्कि यह संविधान के मूल सिद्धांतों को भी कमज़ोर करता है।
सांकेतिक फोटो

कुद्स दिवस: फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का दिन

अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस का ऐतिहासिक महत्व बहुत पुराना नहीं है। 1979 में ईरान में इमाम खुमैनी की क्रांति के बाद, इमाम खुमैनी ने रमजान के आखिरी शुक्रवार को "कुद्स दिवस" ​​घोषित किया और उस दिन फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता की घोषणा की। धीरे-धीरे यह दिवस अन्य ईरानी समर्थित शिया बहुल देशों में भी जोर-शोर से मनाया जाने लगा और कुछ ही वर्षों में इस दिन को फिलिस्तीन के समर्थन और उसके अधिकारों की मांग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया गया। आज यह दिवस फिलिस्तीन सहित दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है।
सांकेतिक फोटो

भ्रष्टाचार पर न्यायपालिका का सॉफ्ट रुख – क्या स्थानांतरण ही समाधान है?

न्यायपालिका लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो कानून के शासन को बनाए रखने और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए उत्तरदायी है। लेकिन जब न्यायपालिका के भीतर भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं, तो यह न केवल कानून के शासन को कमजोर करता है, बल्कि आम जनता का विश्वास भी हिलाता है।

अमेरिका और मिस्र का ‘ग़ज़ा पुनर्निर्माण’ प्लान: प्रतिरोध को कमजोर करने की चतुर योजना

हाल ही में अमेरिका ने ग़ज़ा के पुनर्निर्माण के नाम पर एक व्यापक योजना प्रस्तुत की है, जिसके साथ मिस्र की ग़ज़ा के नवीनीकरण...

मुस्लिम विश्वविद्यालयों पर हमला :  संघर्ष की नज़ीर

अनुसा रेहान,तल्हा मन्नान मुस्लिम विश्वविद्यालय पर किया गया हमला छात्र राजनीति से बहुत आगे बढ़ गया है। परिसरों का सैन्यीकरण  किया जा रहा है और...