डॉक्टर : एक स्वस्थ समाज के लिए एक मजबूत स्तम्भ।

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में सार्वजानिक क्षेत्रो का जब बड़े स्तर पर व्यावसायीकरण होता है। तो समाज मे उसके नकारात्मक पहलू भी सामने आते हैं। आज जहां निजी मेडिकल कॉलेज मे बेतहाशा वृद्धी देखने को मिल रही है और करोड़ों रुपयों का खर्च एक डॉक्टर बनने के लिए आ रहा हो तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि करोड़ों रुपयों को खर्च करने के बाद समाज मे जो डॉक्टर इस पेशे मे आयेंगे वो इस पेशे के साथ क्या न्याय कर पाएंगे। वो चाह कर भी अपनी नैतिकता के पैमाने पर खरे नहीं उतर पाएंगे।

0
627
Chatr Vimarsh
Chatr Vimarsh

हैदर अली अंसारी✍️

आज हम बात करने जा रहे हैं समाज के उस वर्ग की जिसे सभी धार्मिक ग्रंथो और रिवायतों में भगवान, परमेश्वर का दर्जा दिया जाता है, अर्थात हम आज अपने इस लेख के माध्यम से चर्चा करेंगे चिकित्सक वर्ग के समाज के नजरिये के बारे मे जिसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू शामिल है।

प्रिय पाठकों डॉ ईश्वर की तरफ से इस धरती पर परेशान, पीड़ित लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण वर्ग हे, समाज मे डॉ को सर्वोच्च स्थान पर रखा जाता है, डॉक्टर  एक स्वस्थ समाज के लिए समाज का एक मजबूत स्तम्भ हे।

हर परिवार अपने सदस्य के लिए दुख तकलीफ परेशानी मे एक अच्छे डॉक्टर और एक अच्छा और कामयाब इलाज की अपेक्षा रखता है हर परिवार अपने परिवार जन को उसकी परेशानी से निकालने, बचाने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देता है और यह सारी प्रक्रिया सिर्फ चिकित्सक और इस पेशे से जुड़े लोगों पर एक अटूट विश्वास की बुनियाद पर संपन्न होती है।

प्राचीन काल से ही डॉक्टर को समाज मे बड़ी अहमियत दी जाती रही है और आधुनिक युग के इस प्रौद्योगिकी दोर मे भी आज डॉक्टर को समाज मे वही स्थान प्राप्त हे, लेकिन आज हमारी सोसाइटी मे डॉक्टर के पेशे से जुड़े हुए लोगों के बारे मे सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू शामिल है, कुछ सकारात्मक पहलू मैं अपने इस लेख के माध्यम से आपके साथ साझा करना चाहता हूं जो इस तरह से हैं।

डॉक्टर के पेशे मे आने के लिए एक व्यक्ती को काफी लंबे अर्से तक पढ़ाई करनी पड़ती है, जिसमें उसे कठिन प्रशिक्षण और धेर्य का सामना करना पड़ता है,हर साल लाखो बच्चे NEET EXAM मे क्वालीफाई करने के लिए अपना भाग्य आजमाते हे 12 वी परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने के बाद भी उसे एक लंबी अवधि तक NEET EXAM के उच्च स्तर के कारण तैयारी करनी पड़ती हे खुद को खपाना पडता हे अपने सारे ऐश आराम, चैन सुकून को, परिवार त्योहारों और घर के समारोह से खुद को दूर रख अपना पूरा फोकस NEET की तैयारी पर रखना पड़ता है और फिर जब वो EXAM को क्वालिफाई कर लेता है तो उसे पांच छह साल MBBS को पूरी करने के लिए देना पड़ता हे जिसमें उसे एक कठिन प्रशिक्षण पूरा करना पड़ता है जिसमें बड़ा धेर्य रखना पड़ता हे, उसके बाद भी किसी एक विशेष फील्ड मे दक्षता हासिल करने के लिए भी एक लंबी अवधि तक MS, MD की डिग्री हासिल करने और फिर से एक कठिन प्रशिक्षण के दोर से गुजरना पड़ता है।

 कुल मिलाकर समाज मे एक सीनियर विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए एक डॉक्टर को अपनी जिंदगी के ग्यारह बारह साल पढ़ाई और प्रशिक्षण मे जाते हैं तब जाकर समाज को एक सीनियर प्रशिक्षित, ट्रेन्ड डॉक्टर नसीब होता है। उसके बाद भी एक डॉक्टर के लिए हर रोज एक नया अनुभव और समस्या से दो चार होना, नई नई बीमारियों का वज़ूद मे आना। यह सब चीजे उसकी जिंदगी के साथ चलती है अगर मे यहां यह बात कहूँ कि एक डॉक्टर की अपनी कोई निजी जिंदगी नहीं होती है। तो इसमे कोई हर्ज नहीं होगा, रात को गहरी नींद मे होने के बाद भी उसे अपनी नींद आराम को कई बार कुर्बान करना पडता हे अपना चैन सुकून खत्म करना पड़ता है  महामारी जेसे हालात मे खुद की जान को जोखिम मे डालकर घंटों तक मरीजों के लिए खुद को समर्पित रखना, किसी की जान बचाने के लिए अपने सुकून, आराम को कुर्बान कर देना,  और अपने मरीज़ को राहत देने के लिए उसका यह त्याग ही इस पेशे को महान बनाता है। यह सब खूबियां ही हे जो समाज मे इनके मर्तबा (दर्जा) को बुलंद करती है, यह नजरिया हर आमजन मे पाया जाता है और इसी नजरिए से समाज मे डॉक्टर को देखा जाता है। और यही कारण है कि डॉक्टर को समाज मे ईश्वर के रूप मे दर्जा दिया जाता है।

दूसरी तरफ आज के इस बढ़ते हुए पूंजीवादी दोर मे कुछ ऐसे नकारत्मक पहलू भी है जहां डॉक्टर को आर्थिक उन्नती के लिए इस पेशे को सबसे बेहतर माध्यम माना जाने लगा है। अक्सर हम लोगों से सुनते हैं कि ईश्वर तीन कोट वालों से बचाए जिसमें खाकी कोट, काला कोट और सफेद कोट। लोगों की सफेद कोट से मुराद चिकित्सकों से ली जाती है। आखिर इसके क्या कारण है। एक कारण तो यह है कि लोग ईश्वर से कामना करते हैं कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दूसरा कारण इस कहावत के चलन का उन डॉक्टर के कारण होता है जो सफेद पोशाक में डॉक्टर नहीं बड़े लुटेरे होते हैं। लेकिन लेखक का अपना अलग नजरिया है जो मैं आपके बीच पेश कर रहा हूं। 

लोग मार्केट मे  उनके जीवन को स्वस्थ बनाये रखने के लिए जो जरूरी चीजे होती है खाने पीने की चीजे होती है फल सब्जियां और दीगर कई चीजे, खरीदने मे भाव तोल करने वाले लोग, यानी रोज़मर्रा की चीजों मे से दो दो पांच पांच रुपयो पर कई बार अपनी इच्छाओ को मार देने वाले लोग हॉस्पिटल मे, डॉक्टर पर,मेडिकल पर अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर देने मे कभी हिचकिचाते नहीं है, कभी किसी मेडिकल पर आप ग्राहको को भाव तोल करते हुए नहीं देखेंगे सिर्फ इस पेशे पर अटूट विश्वास की बुनियाद पर ही सारा लेंन देन होता है।लोग जब किसी परेशानी दुख तकलीफ में किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो वहाँ वो एक डॉक्टर पर पूरी तरह आंख बंद कर भरोसे के साथ अपना इलाज करवाते हैं, डॉक्टर द्वारा लिखी जाने वाली जांचे और दवाओ मे कोई भाव तोल नहीं होता है एक मरीज़ के खुद के केसे भी आर्थिक हालात हो लेकिन डॉक्टर द्वारा लिखी जाने वाली दवाओं जांचों को करवाने के लिए वो पूरी कोशिश करता हे, और इसी को लेकर आज समाज मे कुछ नकारात्मक पहलू भी हमे इस वर्ग के प्रति देखने को मिलते है, आज बड़े बड़े शहरो मे सभी  सुविधाओं से सुसज्जित जो बड़े बड़े हॉस्पिटल हैं वहाँ यह पेशा एक बड़ा व्यावसायिक क्षेत्र बन चुका है, जहां हॉस्पिटल मे दाखिल होने वाला हर व्यक्ती एक ग्राहक या एक एटीएम के रूप मे देखा जाने लगा है, एक ऐसा ग्राहक जिसकी अज्ञानता का लाभ उठा कर उसे पूरी तरह ठगने की कोशिश की जाती है, और इस पूरी प्रक्रिया पर किसी का कोई नियंत्रण देखने को नहीं मिलता है। समाज मे चिकित्सक वर्ग और इस पेशे के प्रति जो नकारात्मक नजरिया देखने को मिलता है उसके कई कारण हे कुछ कारणो पर मैं यहां इस लेख के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा

1. चिकित्सा क्षेत्र का बढ़ता हुआ व्यावसायीकरण: इस पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में सार्वजानिक क्षेत्रो का जब बड़े स्तर पर व्यावसायीकरण होता है। तो समाज मे उसके नकारात्मक पहलू भी सामने आते हैं। आज जहां निजी मेडिकल कॉलेज मे बेतहाशा वृद्धी देखने को मिल रही है और करोड़ों रुपयों का खर्च एक डॉक्टर बनने के लिए आ रहा हो तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि करोड़ों रुपयों को खर्च करने के बाद समाज मे जो डॉक्टर इस पेशे मे आयेंगे वो इस पेशे के साथ क्या न्याय कर पाएंगे। वो चाह कर भी अपनी नैतिकता के पैमाने पर खरे नहीं उतर पाएंगे।

बड़े बड़े उद्योगपतियों द्वारा आज बड़े बड़े जो हॉस्पिटल खोले जा रहे हैं क्या उनका मकसद समाज सेवा हे या अपनी तिजोरियों को भरना है। इस पॉइंट पर भी सोच विचार जरूरी है कई बार इन बड़े हॉस्पिटलो मे डॉक्टर सिर्फ मालिको के लिए एक मोहरा होता है जहां कब क्या लिखना हे किसको एडमिट करना हे, कितनी जांचे लिखनी है, कितने ऑपरेशन करने हे यह सारी चीजे डॉक्टर नहीं बल्कि हॉस्पिटल का प्रशासन तय करता हे। कई बार अखबारो मे ऐसी ख़बरे भी देखने को मिलती है जहां एक मरे हुए शरीर को कई दिनों तक वेन्टीलेटर पर रखते हैं और मरीज़ के परिवार जनों को धोखे और विश्वास के साथ खुल्लमखुल्ला कमाई करने, रुपया वसूलने का खेल खेला जाता है, और इस तरह की ख़बरे समाज मे भगवान के दर्जे वाले डॉक्टर के पेशे को बदनाम कर देते हैं   लिहाजा जरूरी है कि हुकुमत की जानिब से इस पर एक नियंत्रण रखा जाए, सरकारी स्तर पर इसके लिए पॉलिसी हो, एक शुल्क इसका तय किया जाए, वेसे तो govt के द्वारा इसके मापदंड तय किए हुए हैं लेकिन यहां हम यह कह सकते हैं कि उन मापदण्डो पर निजी मेडिकल कॉलेज और निजी हॉस्पिटल कितना खरा उतर पा रहे हैं, यह अपने आप मे एक बड़ी जांच का विषय हे हम सिर्फ यही चाहते हैं कि इस पूरी व्यवस्था पर सरकारों का कठोर और प्रभावी नियंत्रण होना चाहिए।

2. दवा कंपनियों मे बेतहाशा वृद्धी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कमीशन खोरी:

समाज मे जो बड़ी बड़ी प्राइवेट दवा कंपनियां  हे जो अपने उत्पाद के प्रचार प्रसार के लिए डॉक्टर को कमीशन के रूप मे बड़े बड़े गिफ्ट और एक बड़ी राशि देने की रिवायत चलन मे लाई है, कोई भी दवा कंपनी अपने उत्पाद की बिक्री के लिए मेडिकल वालों और डाक्टर को एक बड़ा मार्जिन तय कर उसकी रेट का निर्धारण करती है, अगर एक डॉक्टर कमिशन नहीं भी लेता है तो मरीज़ या उसके परिवार जन के मेडिकल पर जाने के बाद मेडिकल वाले उसे कौनसी कंपनी की दवा देंगे यह आप खुद सोच सकते हैं, जिस दवा पर ज्यादा मुनाफा होगा वही दवा दी जाएगी लिहाजा govt को चाहिए कि दवा कंपनियों पर उनकी पॉलिसी पर व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए, मुनाफे की एक निर्धारित दर तय की जाए ताकि पब्लिक को अच्छी दवाएं आसानी से मुहैया हो और दवा कंपनियों की मनमानी वसूली पर कुछ नियंत्रण बनाया जाए।

3. Govt द्वारा लिया जाने वाला टैक्स:

कहते हैं कि आज के दोर मे किसी भी बीमारी के इलाज के लिए उसकी पूरी डिटेल्स डॉक्टर के पास उपलब्ध हो और मरीज़ को पूरी तरह राहत देने के लिए ही चिकित्सकों द्वारा जांचे लिखी जाती है लेकिन सीटी, MRI जेसी बड़ी जांचों मे एक बड़ी राशि मरीजों से वसूल की जाती है जिसके कई कारण होते हैं, उनके निर्माण मे लगने वाली बड़ी राशि उसकी गुणवत्ता लेकिन मैं समझता हूं कि  चिकित्सा के फील्ड मे जो उपकरण और मशीनो और जांच सेंटर वालो से वसूल किए जाने वाले टैक्स की दर मे कमी करके भी मरीजों को राहत प्रदान की जा सकती है, साथ ही मेडिकल फील्ड मे आने वाले स्टूडेंट्स मे नेतिक मूल्यों पर भी बराबर फोकस करके चिकित्सकों को आमजन को राहत प्रदान करने की भावना को मजबूती दी जा सकती है ताकि  वो डॉक्टर और इस पेशे के प्रति  समाज मे मौजूद नजरिए को बरकरार रखने मे अपनी बेहतर जिम्मेदारी अदा कर सके।

4.  सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाएं:

पिछले कुछ सालो से हम देख रहे हैं कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारे मेडिकल फील्ड में आमजन को राहत देने के लिए कई योजनाएं अमल मे लाती है, जेसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY), और केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS), इसके अलावा, राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर स्वास्थ्य योजनाएं चलाती हैं, जैसे राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना. RGHS आदि, इन योजनाओं से निश्चित रूप से आमजन को बड़ी राहत मिलती है लेकिन आए दिन अखबारो मे इन योजनाओं के सम्बंध मे आने वाली भ्रष्टाचार की ख़बरे भी हम देखते हैं, साथ ही जो उपचार मे आने वाली दवाएं और उपकरण इन योजनाओं मे govt द्वारा आमजन को उपलब्ध करवाये जाते हैं उनकी गुणवत्ता क्वालिटी पर आखिर क्यूँ govt समझोता कर लेती है, जब किसी एक अच्छे डॉक्टर द्वारा कहा जाता है कि इस योजना मे मिलने वाले उपकरण, उपचार की क्वालिटी आपको पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए कारगर नहीं है तब मजबूर होकर आमजन को निजी हॉस्पिटल की तरफ जाना पड़ता है। 

उपरोक्त नकारत्मक पहलुओं पर जब हम चर्चा करते हैं तो यह बात साफ़ हो जाती है कि आमजन मे  चिकित्सकों के प्रति पाए जाने वाले इस नकारत्मक नजरिए के कई कारण हे जिनमे govt की पॉलिसी और govt की नियत और नियंत्रण, प्रशासन मे पाया जाने वाला भ्रष्टाचार भी अहम रोल अदा करता हे, हम सिर्फ चिकित्सकों को उपरोक्त कमियों और हालात का दोषी नहीं ठहरा सकते हैं, हाँ चंद मुनाफा खोर, लालची, बे ईमान, निर्दयी, डॉक्टर हो सकते हैं लेकिन सभी ऐसे हो यह जरूरी नहीं है, डॉक्टर का पेशा समाज सेवा के क्षेत्र मे सर्वोच्च मुकाम रखता है। हम हज़ारों ऐसे डॉक्टर का उदाहरण भी यहां पेश कर सकते हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। 

एक अच्छे डॉक्टर के लिए मैं समझता हूं कि उसके उच्च स्तरीय ज्ञान और प्रशिक्षण के साथ साथ उसके व्यवहार, धेर्यशीलता, और मरीज़ के साथ उसका रिश्ता, शांत स्वभाव, सहयोग और नेतृत्व, समय प्रबंधन, नेतिकता, मानवता के प्रति उसका समर्पण, आदि खूबियां एक अच्छे और उच्च डॉक्टर के लिए जरूरी है, एक अच्छा डॉक्टर एक अच्छा दोस्त, और एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व होना चाहिए ताकि मीठे बोल के साथ वो मरीजों से एक भावनात्मक रिश्ता जोड़ सके, और उसे इस उम्मीद पर की कल ईश्वर द्वारा उसके पेशे उसकी जिम्मेदारी,ईमानदारी, निष्ठा का हिसाब उससे लिया जाना है यह विचार भी डॉक्टर के पेशे के लिए मैं लाजमी समझता हूं। एक अच्छा डॉक्टर सिर्फ किसी बीमारी का इलाज ही नहीं करता हे बल्कि वो समाज को एक बेहतर रूप देने, उसका स्तर बढ़ाने, लोगों की कार्यक्षमता, जीवन प्रत्याशा मे वृद्धि करने का भी माध्यम होता है, समाज को, लोगों को, वातावरण,को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों की जानकारी उपलब्ध करवा कर उसके बचाव का रास्ता भी देता है, इसीलिए इस सम्मान जनक पेशे से जुड़े हुए लोगों का भी यह सामुहिक दायित्व बनता है कि वो इस पेशे की इज़्ज़त करे और इसके लिए समाज मे लोगों मे, धार्मिक ग्रंथो मे जो दर्जा मिला हुआ है उस दर्जे को बनाए रखने के लिए अपनी पूरी कोशिश करे।

“” अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद सल्लललाहु अलैही वसल्लम फरमाते हे कि तुम मे से हर शख्स जवाब देय हैं और हर शख्स से उसकी जिम्मेदारी का हिसाब लिया जाएगा”” 

हम देश के सभी चिकित्सकों को उनकी कोशिशे, उनके कार्यो, उनकी निष्ठा और उनकी कुर्बानी के लिए सलाम पेश करते हैं और अपने रब से यह दुआ करते हैं कि ईश्वर आप सभी को आपके सभी अच्छे कामों का बेहतरीन बदला आपको दे, और साथ ही इस लेख के माध्यम से यह अपील भी करना चाहते हैं कि ईश्वर ने जो जिम्मेदारी आपके कंधों पर डाली है आप उसका पूरा हक अदा करने की कोशिश करे, धरती पर लोग आपको ईश्वर के रूप मे देखते हैं तो आप पर भी यह जिम्मेदारी आती है कि आप उस का कितना हक अदा कर पा रहे हैं। 

एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी मे जिस सम्मान प्रतिष्ठा की कामना रखता है। वो एक डॉक्टर को इस पेशे मे एंट्री के साथ ही मिल जाती है और यदि कोई डॉक्टर सामाजिक सेवा के क्षेत्र मे कुछ कोशिशे करता है, खुद को लोगों के लिए मुफ़ीद बनाने, बेहतर बनाने का प्रयास करता हे तो पूरी दुनिया उसे सलाम पेश करती है उसके हक मे दुआ करती है। 

✍️✍️✍️

हैदर अली अंसारी

(नोट: लेख में प्रस्तुत विचार लेखक के अपने हैं।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here