भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को सेवा-निवृत्त हुए अभी चार महिने भी नहीं बीते कि उन्हें राज्यसभा में नामजद कर दिया गया. राष्ट्रपति द्वारा नामजद किए जानेवाले 12 लोगों में से वे एक हैं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है. भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश रहे रंजन गोगोई पिछले साल 17 नवंबर को पद से सेवानिवृत्त हुए थे. बीते साल ही नौ नवंबर को उनकी अगुवाई में पांच जजों की बेंच ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फ़ैसला दिया था.साल 2001 में, जस्टिस गोगोई को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके बाद 2010 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया था.