मुअल्लिम-ए-क़ुरआन की फ़ज़ीलत

हज़रत उस्मान रज़ियल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया: तुममें सबसे बेहतर लोग वे हैं, जो क़ुरआन का इल्म हासिल करें और दूसरों को इसकी तालीम दें। (बुख़ारी)

0
127

मौलाना सैयद अबुल आला मौदूदी

عن عثمانَ قَالَ قَالَ رَسُولُ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ
خَيْرُكُمْ مَنْ تَعَلَّمَ الْقُرْآنَ وَعَلَمَهُ (رَوَاهُ الْبُخَارِيُّ)

हज़रत उस्मान रज़ियल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया: तुममें सबसे बेहतर लोग वे हैं, जो क़ुरआन का इल्म हासिल करें और दूसरों को इसकी तालीम दें। (बुख़ारी)

नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के इस इरशाद-ए-गिरामी का मफ़हूम यह है कि जो लोग पहले क़ुरआन मजीद से ख़ुद तालीम-ए-हिदायत हासिल करें और उसके बाद ख़ल्क़-ए-ख़ुदा तक इसको पहुँचाने का फ़रीज़ा अंजाम दें, वे तुम्हारे अंदर सबसे बेहतर इंसान हैं।

एक शख़्स तो वह है कि जब अल्लाह की हिदायत उसके पास पहुँचे, तो वह उसके मुताबिक़ अपनी ज़िंदगी की इस्लाह करे। यक़ीनन वह भी अच्छा इंसान है, लेकिन इससे और बाक़ी सब इंसानों से बेहतर इंसान वह है कि अल्लाह की हिदायत पाकर वह न सिर्फ़ अपनी ज़िंदगी को उसके मुताबिक़ दुरुस्त करे, बल्कि ख़ल्क़-ए-ख़ुदा को भी इस इल्म को पहुँचाने की कोशिश करे, ताकि दूसरों की ज़िंदगी की इस्लाह भी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here