चाय,ढफली, नारे और नजरिए के बीच जेएनयू छात्र संघ चुनाव-2025

JNU का ये छात्र संघ चुनाव देश की छात्र राजनीति की दिशा और दशा के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। वहाँ से लौटने के बाद अब समझ में आता है कि JNU को सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि एक जिंदा सोच की सरज़मीन क्यों कहा जाता रहा है-जहाँ सवाल पूछने वाले  गुनाहगार  नहीं होते, बल्कि पूछना ज़िम्मेदारी समझी जाती है। पॉलिसी और भविष्य के लिए नारे लगाती भीड़, सवालों और नजरियों मे इख्तिलाफ़ के बीच ढफली और ढोल बजाते ज़िंदादिल देश के भविष्य। हर सवाल, हर तर्क में एक नजरिया लिए हुए बहस। काश ऐसी सोच देश की और यूनिवर्सिटियों में भी पहुँचे,तो यकीनन हम एक बेहतर भारत देख सकते हैं।

0
454
-jawaharlal-nehru-university-
-jawaharlal-nehru-university-

2016 की वो रात अब भी याद है — जब जेएनयू के कनहैया कुमार ने अपने जोशीले भाषण से पूरे देश को हिला दिया था।

मीडिया ट्रायल ने भले ही उसे विवादों में घेरा, लेकिन उस एक भाषण ने एक बड़ा काम कर दिखाया-जेएनयू को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया।

तब से ही मेरे अंदर स्टूडेंट पॉलिटिक्स को लेकर एक अजीब-सी जिज्ञासा पलने लगी थी।

कॉलेज के दिनों में कभी यूनियन चुनाव देखने का मौका नहीं मिला- कान्वेंट कॉलेजों में तो वैसे भी ऐसे चुनाव न के बराबर होते है।

यूनिवर्सिटी मे पीजी के दौरान जब चुनाव होने थे, तब कोरोना आ गया और सब कुछ रुक गया।

फिर जब दिल्ली आया और कुछ समय के लिए जामिया में रहा, तो पाया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी छात्र संघ के चुनाव नहीं हो रहे है।

दिल में हमेशा ये कसक रही थी कि कभी किसी असली कैंपस में चुनावी माहौल को करीब से महसूस कर सकूँ।

और इस बार क़िस्मत से मौका मिल ही गया- जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) के चुनाव को नज़दीक से देखने का,

वो भी उसकी सबसे रोमांचक रात पर- प्रेसिडेंशियल डिबेट की रात, यानी 2 नवंबर 2025।

जेएनयू की पढ़ाई और छात्र राजनीति दोनों ही काफी मशहूर हैं।

कल की रात, 2025-26 के चुनाव के लिए होने वाली ऐतिहासिक Presidential Debate में सारा मज़मा गंगा ढाबा के दूसरी तरफ़, झेलम लॉन में जमा था।

वो माहौल किसी मेले से कम नहीं था- चारों तरफ़ भीड़, नारे, बैनर, और सामने मंच जहाँ उम्मीदवार अपनी बात रख रहे थे।

इस बार के चुनाव में छह पैनल थे-लेफ्ट यूनिटी, एबीवीपी, एनएसयूआई, पीएसए, दिशा और एक स्वतंत्र उम्मीदवार।

बापसा के उम्मीदवार निजी कारणों से डिबेट में शामिल नहीं हो सके।

मुझे वहाँ रहकर जो समझ आया, उससे ऐसा लगा कि संयुक्त लेफ्ट की अदिति मिश्रा और एबीवीपी के विकास पटेल के बीच सीधा मुकाबला है।

हालाँकि PSA की शिंदे विजयलक्ष्मी व्यंकट राव ने अपने fiery भाषण से पूरे मज़मे को काफी प्रभावित करने मे कामयाब रही।

इसके साथ ही बापसा का भी एक खास स्ट्रॉंग होल्ड को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

दिशा के कार्यकर्ता भी भगत सिंह की तस्वीरों और नारों के साथ जोशीला माहौल बनाने में सफल रहे है।

आज 4 नवंबर तो (सुबह 9 से 1 और दोपहर 2:30 से 5:30 तक) यूनिवर्सिटी मे मतदान हो रहे होंगे और गिनती की शुरुआत भी आज रात 9 बजे से हो जाएगी और 6 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे, चुनाव की निष्पक्षता के लिए इस बार विश्वविद्यालय ने एक ग़रीवेंस रिड्रेसल सेल भी बनाई है।

पिछले साल लेफ्ट ने चार में से तीन सीटें जीती थीं, जबकि एबीवीपी ने एक दशक बाद जॉइंट सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की थी। इस बार मुकाबला और भी ज़्यादा नज़दीकी बताया जा रहा है। अब जब मैं ये लेख लिख रहा हूँ तब तक लगभग सारी दीवारों से पोस्टर हट चुके होंगे, भले ही नारों मे कैम्पस खामोश हो चुका हैं, लेकिन हवा में अब भी एक हलचल है। हर चेहरे पर इंतज़ार है- 6 नवंबर की सुबह का, जब जेएनयू फिर से तय करेगा कि उसकी अगली आवाज़ कौन होगी। JNU का ये छात्र संघ चुनाव देश की छात्र राजनीति की दिशा और दशा के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। वहाँ से लौटने के बाद अब समझ में आता है कि JNU को सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि एक जिंदा सोच की सरज़मीन क्यों कहा जाता रहा है-जहाँ सवाल पूछने वाले  गुनाहगार  नहीं होते, बल्कि पूछना ज़िम्मेदारी समझी जाती है। पॉलिसी और भविष्य के लिए नारे लगाती भीड़, सवालों और नजरियों मे इख्तिलाफ़ के बीच ढफली और ढोल बजाते ज़िंदादिल देश के भविष्य। हर सवाल, हर तर्क में एक नजरिया लिए हुए बहस। काश ऐसी सोच देश की और यूनिवर्सिटियों में भी पहुँचे,तो यकीनन हम एक बेहतर भारत देख सकते हैं।

माज बिन असद

[email protected]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here