ले के सीरत क़बूल जाते हैं.

ले के सीरत क़बूल जाते हैं रब से मिलने रसूल ﷺ जाते हैं।

0
181
यह भी सच है कि किसी भी इंसान के लिए पैगंबर ﷺ के आदर्श जीवन की पूरी तरह नकल करना संभव नहीं है। लेकिन उन्हें आदर्श बनाने का उद्देश्य ही यह है कि हम जितना हो सके, उनके जीवन के तरीके को अपनाने की कोशिश करें। हम उनके आदर्श जीवन के जितने करीब जाएंगे, हमें उतने ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।

ले के सीरत क़बूल जाते हैं,

रब से मिलने रसूल ﷺ जाते हैं।

अपने नाना के दीन की ख़ातिर,

रन में इब्न-ए-बतूल जाते हैं।

बन के बाग़ी ख़ुदा के कुछ नादाँ,

अपनी फ़ितरत को भूल जाते हैं।

कितने कम-ज़र्फ़ हैं ये ग़ुब्बारे,

चंद फूँकों से फूल जाते हैं।

तेरी महफ़िल में कुछ तो ऐ नासिह,

हक़ के मुंकर फ़ुज़ूल जाते हैं।

बाद-ए-हैजान की हमनवाई में,

शाह-ए-राहों के धूल जाते हैं।

बेवक़ूफ़ों के ऐशगाहों पर,

शरपसंद व जहूल जाते हैं।

हो के नाकाम अपने मक़सद में,

रंज-ओ-ग़म से मक़ूल जाते हैं।

बे-उसूलों के बज़्म में अक्सर,

संग-ए-दिल बे-उसूल जाते हैं।

आज लीडर की पेशवाई में,

किसी गुलशन के फूल जाते हैं।

ऐ ज़करिया फ़ैज़ी! है अद्ल अब अन्क़ा,

हुए रुख़्सत उदूल जाते हैं।

— ज़करिया फ़ैज़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here