जिहादी!

0
382
CHATR VIMARSH
CHATR VIMARSH

जिहादी!

सवेरे मैं ने क्या देखा?
घिरा था भेड़ियों के गोल में बकरी का इक बच्चा।

ये तन्हा मेमना जो भेड़ियों की भीड़ में घिर कर;
लहकती मौत से डर कर;
ज़रा हट कर;
वह नन्हें अध उगे सींगों से बचता है बचाता है।

दिफा ए ज़ात की ख़ातिर,
फ़क़त शह मात की ख़ातिर,
वह अपना सर हिलाता है।

इस पर भेड़ियों के भीड़ में एक शोर बरपा है।

वो कहते हैं,
“ये सींगों से डराता है,
हमें दहशत दिलाता है,

हमारा साथ दो लोगों!

इसे मारो जिहादी है!
बड़ा आतंकवादी है!”

सरफराज़ बज़्मी (नवा ए सहरा; पृष्ठ संख्या:124.)

धन्यवाद
छात्र विमर्श

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here