दिल्ली उच्च न्यायालय ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की 27 वर्षीय छात्रा सफूरा ज़रगर को जमानत देने की अनुमति दे दी है.. सफुरा को मानवीय आधार पर रिहा करने के लिए कहा गया है।
सफुरा प्रेग्नेंट हैं और 10 अप्रैल के बाद से तिहाड़ जेल में कैद हैं उनकी प्रेग्नेंसी के रहते मानवीय आधार पर उन्हें रिहा करने की बात कही गयी है।
जस्टिस राजीव शेखर की पीठ ने सफुरा को 10 हज़ार का एक व्यक्तिगत बॉन्ड प्रस्तुत करने और निम्नलिखित शर्तों के आधार पर जमानत दी:
सफुरा उन गतिविधियों में लिप्त नहीं हो सकती जिनकी जांच की जा रही है।
उन्हें जांच में बाहधा डालने जैसे हर कार्य से बचना आवश्यक है।
उन्हें दिल्ली का क्षेत्र छोड़ने से पहले संबंधित अदालत की अनुमति लेनी होगी। सफुरा को हर 15 दिनों में एक बार फोन कॉल के जरिए जांच अधिकारी के संपर्क में रहना होगा।










