साहित्यकार और इतिहास-बोध

ऐतिहासिक चेतना कलाकार के भीतर अपने युग के मनुष्यों तथा अपने परिवेश के लोगों के दुःख-दर्द में सहभागी होने की क्षमता का विकास करती है। वह साहित्य और आलोचना की उन दार्शनिक बहसों में उलझकर नहीं रह जाता, जो केवल उसकी बौद्धिकता का प्रदर्शन करने में सहायक सिद्ध होती हैं; बल्कि वह अपने समय की समस्याओं के समाधान में अपने समकालीनों का सहायक और सहभागी बनता है।

0
424
ऐतिहासिक चेतना कलाकार के भीतर अपने युग के मनुष्यों तथा अपने परिवेश के लोगों के दुःख-दर्द में सहभागी होने की क्षमता का विकास करती है। वह साहित्य और आलोचना की उन दार्शनिक बहसों में उलझकर नहीं रह जाता, जो केवल उसकी बौद्धिकता का प्रदर्शन करने में सहायक सिद्ध होती हैं; बल्कि वह अपने समय की समस्याओं के समाधान में अपने समकालीनों का सहायक और सहभागी बनता है। Credit https://www.pexels.com/
ऐतिहासिक चेतना कलाकार के भीतर अपने युग के मनुष्यों तथा अपने परिवेश के लोगों के दुःख-दर्द में सहभागी होने की क्षमता का विकास करती है। वह साहित्य और आलोचना की उन दार्शनिक बहसों में उलझकर नहीं रह जाता, जो केवल उसकी बौद्धिकता का प्रदर्शन करने में सहायक सिद्ध होती हैं; बल्कि वह अपने समय की समस्याओं के समाधान में अपने समकालीनों का सहायक और सहभागी बनता है। Credit https://www.pexels.com/

अनुवाद: मुस्कान 

प्रत्येक युग का महान साहित्यकार अपने समय की परिस्थितियों से परिचित होने के साथ-साथ अपने इतिहास के प्रति भी पूर्णतः सजग होता है। उसे इस बात का गहन बोध रहता है कि किन कारणों से उसके देश और समाज के लोग पतन अथवा उत्कर्ष की ओर अग्रसर हो रहे हैं। साथ ही, वह इस तथ्य से भी अवगत होता है कि मानव समुदायों और समाजों के अवनति एवं विघटन के मूल कारण क्या हैं, तथा यदि वे समृद्धि, वास्तविक उन्नति और स्थायी विकास प्राप्त कर रहे हैं, तो उसके पीछे कौन-से तत्त्व और परिस्थितियाँ कार्यरत हैं।

इसके लिए यह आवश्यक है कि साहित्यकार को व्यक्तियों और समाजों के संबंध में प्रामाणिक एवं यथार्थ ज्ञान प्राप्त हो, ताकि उसका लेखन केवल निरर्थक प्रलाप अथवा आधारहीन कथनों तक सीमित न रह जाए। यद्यपि कवि और साहित्यकार प्रत्यक्ष रूप से मार्गदर्शक के पद पर आसीन नहीं होता, तथापि वह अपने विचारोत्तेजक चिंतन और अभिव्यक्ति के माध्यम से अपने युग के लोगों की चेतना को परिष्कृत एवं विकसित करता है तथा अपने समय की दिशा और प्रवृत्तियों को प्रभावित करता है।

ऐतिहासिक चेतना के अभाव में जब कोई कलाकार लेखनी उठाता है, तब वह ऐसी क्षणिक और स्थानीय प्रवृत्तियों का शिकार हो जाता है जिनका उसकी ऐतिहासिक परंपरा और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से कोई वास्तविक संबंध नहीं होता। परिणामस्वरूप, वह अस्थायी सुखों, क्षणभंगुर फैशन और तात्कालिक रूझानों के मोह में पड़कर अपनी मूल्यों-परक दृष्टि तथा अपने नैतिक-सांस्कृतिक विरसे से विमुख हो जाता है।

ऐतिहासिक चेतना कलाकार के भीतर अपने युग के मनुष्यों तथा अपने परिवेश के लोगों के दुःख-दर्द में सहभागी होने की क्षमता का विकास करती है। वह साहित्य और आलोचना की उन दार्शनिक बहसों में उलझकर नहीं रह जाता, जो केवल उसकी बौद्धिकता का प्रदर्शन करने में सहायक सिद्ध होती हैं; बल्कि वह अपने समय की समस्याओं के समाधान में अपने समकालीनों का सहायक और सहभागी बनता है।

अदब/साहित्य क्या है? 

संबंधित लेख…

दुर्भाग्यवश, पाश्चात्य साहित्यिक सिद्धांतकारों और भाषा विश्लेषकों ने लेखक, उसके पाठ तथा पाठक के पारस्परिक संबंधों को लेकर असंख्य विमर्श उपस्थित किए हैं। इन समस्त बहसों का परिणाम प्रायः यह होता है कि कलाकार एक सजग और संवेदनशील व्यक्तित्व के स्थान पर शब्दों की बिसात पर शतरंज के खिलाड़ी के समान बनकर रह जाता है, जिसकी दृष्टि केवल शब्दों के मोहरों तक सीमित रहती है, चाहे उसका प्रभाव वास्तविक जीवन में उपस्थित मानव-समुदाय पर पड़े अथवा न पड़े। इस प्रकार साहित्य-सृजन भी मात्र बौद्धिक कौशल का एक मायाजाल बनकर रह जाता है, जो कलाकार को वास्तविक जीवन और सामाजिक यथार्थ से पृथक कर देता है।

समकालीन पाश्चात्य सिद्धांतकार हमारे ऐतिहासिक बोध और ऐतिहासिक स्मृति को हमारे भीतर से इस प्रकार मिटा देना चाहते हैं कि हम अपनी मूल सांस्कृतिक धरोहर तथा भलाई और बुराई के स्थिर मानदंडों से वंचित और अपरिचित हो जाएँ। परिणामस्वरूप, हम ऐसी स्थिति तक पहुँच जाते हैं जहाँ मनुष्य अपनी ही पहचान और मूल्य-बोध से विच्छिन्न होकर दिशाहीन हो उठता है—

बक रहा हूँ जुनूँ में क्या–क्या कुछ,
कुछ न समझे, ख़ुदा करे कोई।

हमारे अतीत के महान कलाकारों ने अपने परिपक्व ऐतिहासिक बोध के सहारे अपने दौर की दिशा मोड़ने की कोशिश की। गुलामी के उस अत्यंत पीड़ादायक समय में भी उन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत की गरिमा को बनाए रखने का भरपूर प्रयास किया और अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने पाठकों के भीतर आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के ताप को जीवित रखा।

अल्लाह की किताब, क़ुरआन-ए-हकीम, हमारे ऐतिहासिक चेतना को सशक्त बनाती है और बार-बार हमें उन क़ौमों के हालात से आगाह करती है जिन्होंने कुछ मूलभूत सच्चाइयों को ठुकराकर, अपनी सभ्यता के साथ-साथ अपने अस्तित्व को भी मिट्टी में मिला दिया।

ऊँचे दर्जे की इमारतें, जीवन के श्रेष्ठ साधन, रंग-राग की भव्य महफ़िलें, उच्च कोटि के दार्शनिक, तार्किक और बौद्धिक व्यस्तताओं के बावजूद—जब मनुष्य ने अपने मूल्यों, अपने विश्वासों और अपने सृजनहार से अपने रिश्ते को तोड़ दिया, तब अतीत में अनेक क़ौमें, समूह और व्यक्ति अत्याचार और अन्याय की राह पर चल पड़े। अंततः अपनी अत्यधिक विकसित और चमकदार सभ्यता तथा बौद्धिक उपलब्धियों के बावजूद वे भयानक विनाश का शिकार हुए।

ऐसे अंजाम केवल क़ौमों ने ही नहीं भुगते, बल्कि व्यक्तियों ने भी भुगते हैं। हम अपने दौर में भी अनगिनत लोगों को अपनी बौद्धिक चमक और विद्वता का प्रदर्शन करते हुए, और फिर एक दर्दनाक अंत तक पहुँचते हुए देखते रहे हैं—यहाँ तक कि जीवन की अंतिम सीढ़ियों पर कोई उनकी ओर मुड़कर देखने वाला भी नहीं होता। इसका कारण यह है कि उन्होंने पूरी उम्र अपनी लेखनी और अपनी रचनात्मक क्षमता को केवल अपनी बौद्धिक श्रेष्ठता दिखाने या सांसारिक सुख-सुविधाएँ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन अपने युग, अपने इतिहास और अपनी सभ्यता पर कोई ऐसा निशान नहीं छोड़ सके जिसे याद रखा जा सके।

एक साहित्यकार की ऐतिहासिक चेतना को अपने समय के लोगों से उसके गहरे संबंधों से शक्ति मिलती है। और यह गहरा संबंध तब तक स्थापित नहीं हो सकता, जब तक कि साहित्यकार अपने सृजनहार के इतना क़रीब न हो जाए कि वह उसे अपनी शह-रग से भी अधिक निकट महसूस करने लगे।

अनुवाद: मुस्कान (शोधार्थी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली)

मार्च–अप्रैल 2007
डॉ. सैयद अब्दुल बारी
,

साभार: “रौशनी बिखरती है” के लेखक इंतज़ार नईम.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here