नई खेती

0
384

रमाशंकर यादव विद्रोही

मैं किसान हूँ

आसमान में धान बो रहा हूँ।
कुछ लोग कह रहे हैं,

कि पगले आसमान में धान नहीं जमता,
मैं कहता हूँ कि

गेगले-घोघले
अगर ज़मीन पर भगवान जम सकता है,

तो आसमान में धान भी जम सकता है।
और अब तो

दोनों में एक होकर रहेगा—
या तो ज़मीन से भगवान उखड़ेगा

या आसमान में धान जमेगा।


स्रोत :

पुस्तक : नई खेती (पृष्ठ 115), प्रकाशन : सांस, जसम संस्करण : 2011

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here