
ले के सीरत क़बूल जाते हैं,
रब से मिलने रसूल ﷺ जाते हैं।
अपने नाना के दीन की ख़ातिर,
रन में इब्न-ए-बतूल जाते हैं।
बन के बाग़ी ख़ुदा के कुछ नादाँ,
अपनी फ़ितरत को भूल जाते हैं।
कितने कम-ज़र्फ़ हैं ये ग़ुब्बारे,
चंद फूँकों से फूल जाते हैं।
तेरी महफ़िल में कुछ तो ऐ नासिह,
हक़ के मुंकर फ़ुज़ूल जाते हैं।
बाद-ए-हैजान की हमनवाई में,
शाह-ए-राहों के धूल जाते हैं।
बेवक़ूफ़ों के ऐशगाहों पर,
शरपसंद व जहूल जाते हैं।
हो के नाकाम अपने मक़सद में,
रंज-ओ-ग़म से मक़ूल जाते हैं।
बे-उसूलों के बज़्म में अक्सर,
संग-ए-दिल बे-उसूल जाते हैं।
आज लीडर की पेशवाई में,
किसी गुलशन के फूल जाते हैं।
ऐ ज़करिया फ़ैज़ी! है अद्ल अब अन्क़ा,
हुए रुख़्सत उदूल जाते हैं।









