देशभर की केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 15 दिसंबर 2019 के एनआरसी विरोधी आंदोलन की याद में कार्यक्रम आयोजित

15 दिसंबर 2025 को देश की विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 15 दिसंबर 2019 के एनआरसी विरोधी आंदोलन की याद में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली; अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़; और मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में छात्रों ने अलग-अलग रूपों में स्मरण और प्रतिरोध दर्ज कराया।

0
613
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में विभिन्न छात्र संगठनों के सहयोग से एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया।
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में विभिन्न छात्र संगठनों के सहयोग से एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली/अलीगढ़/हैदराबाद, 15 दिसंबर 2025 

आज 15 दिसंबर 2025 को देश की विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 15 दिसंबर 2019 के एनआरसी विरोधी आंदोलन की याद में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली; अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़; और मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में छात्रों ने अलग-अलग रूपों में स्मरण और प्रतिरोध दर्ज कराया।

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में विभिन्न छात्र संगठनों के सहयोग से एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में छात्रों ने पुलिस की भूमिका, जामिया प्रशासन और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान हबीब जालिब, फैज़ अहमद फैज़ और अहमद फ़राज़ की क्रांतिकारी नज़्मों का पाठ किया गया। छात्रों ने उमर ख़ालिद, शरजील इमाम, गुल्फ़िशाँ मीरान, हैदर और अन्य के समर्थन में नारे लगाए तथा उनकी रिहाई की मांग की।

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में विभिन्न छात्र संगठनों के सहयोग से एक विशाल मार्च का आयोजन
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में विभिन्न छात्र संगठनों के सहयोग से एक विशाल मार्च का आयोजन
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में विभिन्न छात्र संगठनों के सहयोग से एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया|

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भी इसी प्रकार का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्रों ने क्रांतिकारी नारों और वक्तव्यों के माध्यम से अपने विचार रखे। यह प्रदर्शन एएमयू स्टूडेंट कलेक्टिव की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर ज़ोर दिया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भी बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

 मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्रों द्वारा एक “रिमेंबर गैदरिंग” का आयोजन किया गया। यहां छात्रों ने आंदोलन की प्रासंगिकता, मानवाधिकारों की लड़ाई और प्रतिरोध की आवश्यकता पर विचार रखे। विभिन्न छात्रों ने नागरिकता कानून की संवैधानिकता पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की मंशा के तहत धार्मिक विभाजन और मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में सच के साथ खड़े रहने, नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

 मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्रों द्वारा एक “रिमेंबर गैदरिंग” का आयोजन किया गया।

इन आयोजनों के माध्यम से छात्रों ने 15 दिसंबर 2019 की घटनाओं को याद करते हुए नागरिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here