देख देखने वाले!

देख देखने वाले!

0
263
देख देखने वाले!
देख देखने वाले!

देख देखने वाले!

देख देखने वाले उस ज़मीन की जानिब
जिस ज़मीन के सीने में बे–शुमार नज़ारे
ख़ाक व खून में लतपथ सूरतों की अक़्क़ासी
साफ साफ करते हैं।

यहाँ की ख़ाक में पैदा लाला व गुल व नर्गिस
बू ए खून उगाते हैं।
यहां की नदियों का रंग नील गूं नहीं होता।
देख देखने वाले उस जमीन की जानिब,
जिस ज़मीन ने देखें हैं पिछले चंद वक्तों में
ऐसे ऐसे नज़ारे जिन को देखने वाले
आप अपनी आंखों में कील घोंप देते हैं।

ये धुआं धुआं रास्ते
ये गिरे हुए मलबे
बे–शुमार मलबों में बे–शुमार मासूमों की
दबी हुई सांसे,
एक बहन की मैयत पर एक भाई का ग्रिया! (विलाप)
एक मां की गोदी में उसके लाल का लाशाः !
एक निगाह के आगे चंद गोश्त के टुकड़े!

सुन ज़रा
कि हर टुकड़ा
अपनी फतह मंदी की
दास्तान सुनाता है।
खून का हर एक क़तरा
ज़ुल्म करने वालों को उन की आख़िरी मंज़िल
का पता बताता है।
हर घड़ी कोई लाशाः
एक निशान ए हक़ बन कर
संग ए दिल लईनों की धज्जियां उड़ाता है।
हक़ की क़ामरानी के
गीत गुनगुनाता है!

देख देखने वाले!

क़ाज़िम रिज़वी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here