उत्तर प्रदेश में अपनी 19.3% (2011 की जनगणना के अनुसार) की प्रभावी आबादी के बावजूद यहाँ मुस्लिम प्रतिनिधित्व में लगातार गिरावट आई है. यहाँ की 20-22 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की जीत में निर्णायक भूमिका अदा करने वाली मुस्लिम आबादी का प्रतिनिधित्व निरंतर कम होता जा रहा है. यहाँ की राजनीति में लगातार हाशिये पर जाते मुसलमानों की राजनीतिक स्थिति हर लोकसभा चुनाव में चिंताजनक होती जा रही है.
मुसलमान अपने प्रतिनिधित्व को लेकर हाशिए पर क्यों है इसका अंदाज़ा लगाना आवश्यक है. विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में मुस्लिम प्रत्याशी और उनकी जीत-हार का आंकड़ा देखकर ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पूर्व में सेक्युलर पार्टियों ने कितने मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उन प्रत्याशियों ने कितनी मज़बूती के साथ मुक़ाबला किया है, मुस्लिम प्रत्याशियों ने दूसरी सेक्युलर पार्टी के मुस्लिम प्रत्याशी का कितना वोट काटा है और इस से किसको फ़ायदा मिला है.
2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से कुल 7 मुस्लिम सांसद विभिन्न पार्टियों से चुनकर संसद पहुचे थे. 2009 में सभी सेक्युलर पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी खड़ा किए थे. सेक्युलर पार्टियों के सेक्युलर प्रत्याशियों के आपस में टिकट बंटने के बाद भी उत्तर प्रदेश से 7 मुस्लिम सांसद चुने गए थे. उस समय इन सेक्युलर पार्टियों का आपस में कोई गठबंधन नहीं था.
MUSLIM WINNING CANDIDATES IN 2009 LOKSABHA ELECTION |
|||
S.NO. |
CONSTITUENCY |
WINNER |
PARTY |
1 |
Kairana |
Tabassum Begum |
BSP |
2 |
Muzaffarnagar |
Kadir Rana |
BSP |
3 |
Moradabad |
Mohammed Azharuddin |
INC |
4 |
Sambhal |
Dr. Shafiqur Rahman Barq |
BSP |
5 |
Kheri |
Zafar Ali Naqvi |
INC |
6 |
Sitapur |
Kaisar Jahan |
BSP |
7 |
Farrukhabad |
Salman Khursheed |
INC |
2014 के लोकसभा चुनाव में भी सेक्युलर पार्टियों ने उत्तर प्रदेश में कोई गठबंधन नहीं किया:
2014 के लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में सेक्युलर पार्टियों ने कोई गठबंधन नहीं किया था. सबने अपने-अपने प्रत्याशी खड़ा किए और नतीजा हम सबके सामने हैं लेकिन सवाल ये हैं कि 2014 में भाजपा के बहुमत हासिल करने का प्रत्यक्ष प्रभाव मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर पड़ा और उत्तर प्रदेश की 80 सीटों से एक भी मुस्लिम प्र्यत्याशी सांसद नहीं चुना गया.
लेकिन मुस्लिम प्रत्याशियों को मिले वोटों से और चुनाव आयोग के आंकड़ों से ये पता चलता है कि 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 26 सीटों पर विभिन्न पार्टियों(सपा+बसपा) के मुस्लिम प्रत्याशी या तो जीत के बिलकुल क़रीब रहे या उनका दोसरा स्थान रहा.
2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 26 लोकसभा सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों ने काफ़ी अच्चा प्रदर्शन किया जिनमें 19 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी दुसरे स्थान(1st Runner-up) पर रहे और 7 सीटों पर उनका तीसरा स्थान(2nd Runner-up) रहा. ऐसा तब हुआ जब सपा-बसपा गठबंधन नहीं था और सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार खड़ा किए थे.
How Divisions of Non-BJP Votes Failed Muslim Candidates in UP -2014 |
||||
S. No |
Constituency |
Winner (Party & Vote) |
1st Runner-up (Party & Vote) |
2nd Runner-up (Party & Vote) |
1 |
SAHARANPUR |
Raghav Lakhanpal BJP 472999 |
Imran Masood INC 407909 |
Jagdish Singh Rana BSP 235033 |
2 |
KAIRANA |
Hukum Singh BJP 565909 |
Nahid Hasan SP 329081 |
Kanwar Hasan BSP 160414 |
3 |
MUZAFFARNAGAR |
Sanjeev KumarBalyan BJP 653391 |
Kadir Rana BSP 252241 |
Virender Singh SP 160810 |
4 |
BIJNOR |
Kunwar Bhartendra BJP 486913 |
Shahnawaz Rana SP 281139 |
Malook Nagar BSP 230124 |
5 |
MORADABAD |
K Sarvesh Kumar BJP 485224 |
Dr. S T Hasan SP 397720 |
Haji Mohd Yaqoob BSP 160945 |
6 |
RAMPUR |
Dr. Nepal Singh BJP 358616 |
Naseer Ahmad Khan SP 335181 |
Nawab Kazim Ali INC 156466 |
7 |
SAMBHAL |
Satyapal Singh BJP 360242 |
Dr.Shafiqurrahman SP 355068 |
Aqeelurrahman BSP 252640 |
8 |
AMROHA |
Kanwar Singh Tanwar BJP 528880 |
Humera Akhtar SP 370666 |
Farhat Hasan BSP 162983 |
9 |
MEERUT |
Rajendra Agarwal BJP 532981 |
Mohd Shaid Akhlaq BSP 300655 |
Shahid Manzoor SP 211759 |
10 |
BAGHPAT |
Dr. Satyapal Singh BJP 423475 |
Ghulam Mohammad SP 213609 |
Ajit Singh RLD 199516 |
11 |
ALIGARH |
Satish Kumar BJP 514622 |
Dr. Arvind Kumar BSP 227886 |
Zafar Alam SP 226284 |
12 |
ETAH |
Rajveer Singh BJP 474978 |
Devendra Singh SP 273977 |
Noor Mohammad BSP 137127 |
13 |
BREILLY |
Santosh Kumar BJP 518252 |
Ayesha Islam SP 277573 |
Umesh Gautam BSP 106049 |
14 |
PHILIBHIT |
Menka Gandhi BJP 546934 |
Budhsen Verma SP 239882 |
Anish Ahmad Khan BSP 196294 |
15 |
KHERI |
Ajay Kumar BJP 398578 |
Arvind Giri BSP 288304 |
Zafar Ali Naqvi INC 183940 |
16 |
DHAURAHRA |
Rekha BJP 360357 |
Daud Ahmad BSP 234682 |
Anand Bhadauriya SP 23432 |
17 |
SITAPUR |
Rajesh Verma BJP 417546 |
Kaiser Jahan BSP 366519 |
Bharat Tripathi SP 156170 |
18 |
AMETHI |
Varun Gandhi BJP 410348 |
Pawan Pandey BSP 231446 |
Shakeel Ahmed SP 228144 |
19 |
PRATAPGARH |
Kunwar Hariwansh Apna Dal 375789 |
Asif Nizamuddin BSP 207567 |
Rajkumari Ratna INC 138620 |
20 |
FATEHPUR |
Niranjan Jyoti BJP 485994 |
Afzal Siddiqui BSP 298788 |
Rakesh Sachan SP 179724 |
21 |
BAHRAICH |
Sadhvi Savitri Bai BJP 432392 |
Shabbir Ahmad SP 336696 |
Dr. Vijay Kumar BSP 96904 |
22 |
SHRAWASTI |
Daddan Mishra BJP 345964 |
Atiq Ahmad SP 260051 |
Lal Ji Verma BSP 194890 |
23 |
GONDA |
Kirti Vardhan Singh BJP 359639 |
Nandita Shukla SP 199227 |
Akbar Ahmad Dumpy BSP 116178 |
24 |
DOMARIYAGANJ |
Jagdambika Pal BJP 298845 |
Muhammad Muqeem BSP 195257 |
Mata Prasad Pandey SP 174778 |
25 |
DEORIA |
Kalraj Mishra BJP 496500 |
Niyaj Ahmad BSP 231114 |
Baleshwar Yadav SP 150852 |
26 |
AZAMGARH |
Mulayam Singh Yadav SP 340306 |
Ramakant Yadav BJP 277102 |
Shah Alam(Jamali) BSP 266528 |
इन आंकड़ों को देखकर ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जिस लोकसभा 2014 में उत्तर प्रदेश से एक भी मुस्लिम प्रत्याशी संसद नहीं पहुंचा वहीँ 26 स्थानों पर मुस्लिम प्रत्याशियों ने अपने विरोधी पार्टी के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी और 19 सीटों पर दुसरे स्थान(1st Runner-up) पर रहा और 7 सीटों पर तीसरे (2nd Runner-up) स्थान पर.
अब जबकि 2019 में सपा+बसपा+RLD में गठबंधन है उम्मीद जतायी जा सकती है कि मुस्लिम प्रतिनिधित्व संसद तक पहुँचने में कामियाबी हासिल करेगा और 2009 तथा 2014 से अच्छा प्रदर्शन करेगा. लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या गठबंधन ने मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है और अगर हाँ तो गठबंधन से कितने मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं.
2019 का अब तक का जो आंकड़ा है उसके अनुसार मुस्लिम प्रत्याशी इस प्रकार हैं.
बहुजन समाज पार्टी ने 10-11 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट देने की बात कही है हालाँकि अब तक घोषित किए गए प्रत्याशियों में 3 मुस्लिम हैं.
बीएसपी ने 3 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है
मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब
सहारनपुर से फजलुर्रहमान
अमरोहा से दानिश अली
समाजवादी पार्टी ने अब तक 4 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है:
समाजवादी पार्टी के मुस्लिम प्रत्याशी:
- रामपुर लोकसभा – आज़म खान
- मुरादाबाद लोकसभा – डॉक्टर एस टी हसन
- संभल लोकसभा – शाफिकुर्रह्मान बर्क
- कैराना लोकसभा – तबस्सुम हसन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर और अमरोहा आदि ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं जहां से कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरों को मौका दिया है.
कांग्रेस ने अब तक 7 मुस्लिम उम्मीदवार घोषित किए हैं जो निम्न हैं:
- मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी
- बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- सहारनपुर से इमरान मसूद
- अमरोहा से राशिद अलवी
- बदायूं से सलीम इक़बाल शेरवानी
- फरुखाबाद से सलमान ख़ुर्शीद
- खीरी से ज़फर अली नक़वी
उत्तर प्रदेश में सेक्युलर पार्टियों ने 2019 लोकसभा चुनाव में अब तक 14 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है जिनमें 7 प्रत्याशी गठबंधन से हैं और 7 प्रत्याशी कांग्रेस से हैं. कांग्रेस गठबंधन में नहीं है इसलिए कुछ सीटों पर गठबंधन और कांग्रेस आमने-सामने होंगें. अब तक उत्तर प्रदेश में गठबंधन (सपा+बसपा+RLD) और कांग्रेस से 14 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं और अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं. देखना है कि क्या इस लोकसभा में उत्तर प्रदेश मुस्लिम प्रत्याशियों को संसद भेजता है या मुसलमान फिर हाशिए पर चले जाते हैं जैसे कि सेक्युलर पार्टियों की नीतियों ने पिछले एक दशक में उन्हें हाशिए पर रखा है.
लेखक: मसिहुज्ज़मां अंसारी