नई तरक्की

1
365

वो कहते है कि उन्होंने तरक्की की है।
वो ये भी कहते है कि जीना सीख लिया है,
वो ये कहते है कि हम अपने पूर्वजों से बेहतर है।
वो ऐसा बहुत कहते है।
ये सब सुनती है एक नन्ही सी चिड़िया,
उसने देखा है अपना संसार उजड़ते हुए,
उसने सुनी है,
इंसानी तरक्की से मरते पंछियों की चीखें,
उसने खोए है, अपने बच्चे,
अपनी संस्कृति, अपना इतिहास,
हां इंसानी तरक्की है बस एक उपहास।
नन्ही चिड़िया अपने पंजों में दबाए हुए है,
फटी हुई संस्कृति की चादर,
इंसान के पूर्वजों का आदर।
दबाए बैठी है,
की आखिर कब संवारुंगी
घर की टूटी हुई तिनके की अलमारी,
जिसमें रख दूंगी अपनी दुनिया सारी।

वो बस कहते रहते हैं,
कुछ तो उनको आखिर कहना है,
क्योंकि मशीनें तो गूंगी है।
सो कुछ न कुछ कहते रहते हैं।
इंसानी तरक्की, बर्बादी की चक्की।
चलती जाए, चलती जाए, चलती जाए।

~ शुऐब अहमद

धन्यवाद
छात्र विमर्श

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here