ईद-उल-अज़हा का असल पैग़ाम

0
ईद-उल-अज़हा का एक बड़ा पैग़ाम ये है कि जिस तरह हम जानवर पर नियंत्रण हासिल करते हैं, उसे अल्लाह के नाम पर क़ुर्बान करते हैं और अपने लिए, दूसरे इंसानों के लिए और वंचितों और ग़रीबों के लिए उसमें हिस्सा निकालते हैं, ठीक उसी तरह उन संसाधनों पर भी नियंत्रण हासिल करें जो अल्लाह ने हमारे लिए पैदा किए हैं और उन्हें अल्लाह की मर्ज़ी के मुताबिक़ इंसानों के फ़ायदे के लिए, उनकी समस्याओं के हल के लिए इस्तेमाल करें।

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी: छात्रों के विरोध प्रदर्शन को ‘भड़काने’ के आरोप में चार शिक्षक...

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने अपने चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ निलंबित कर दिया है। इन चारों शिक्षकों के ख़िलाफ़ ‘आचार संहिता का उल्लंघन’ और ‘विश्वविद्यालय के हितों के ख़िलाफ़ छात्रों को भड़काने’ के आरोप हैं।

मुसलमानों की उच्च शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करे सरकार – एसआईओ

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इंडिया (SIO) और सेंटर फ़ॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (CERT) द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षा संवाद 2023 का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत 20 जून को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में हुई। बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त गंभीर मुद्दों, ख़ास तौर पर मुसलमान छात्रों की उच्च शिक्षा तक पहुंच, मौलाना आज़ाद नेशनल फ़ेलोशिप इत्यादि को‌ संबोधित करना है।

कुश्ती के रिंग से सड़कों तक की लड़ाई

0
जिस दिन नये संसद भवन का उद्घाटन बड़ी धूमधाम से हो रहा था, देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली महिला पहलवानों को बेरहमी के साथ विरोध प्रदर्शन से उठाकर पुलिस की गाड़ियों में जबरन धकेला जा रहा था। इन दृश्यों ने लोकतंत्र के प्रति सत्ताधारी अभिजात वर्ग की सोच को उजागर किया।

[कविता] तरस आता है उस देश पर

“लॉरेंस फ़र्लिंगहेटी की यह कविता ‘तरस आता है उस देश पर’, उस देश की है, जिसकी बदनामी इस देश में नहीं हो सकती। इस-उस देश के बीच फँसे एक देश के नागरिकों के सामने एक कविता खड़ी है।” - रवीश कुमार

चे ग्वेरा के बहाने सलाहुद्दीन अय्यूबी की याद

0
जो काम आधुनिक युग में चे ग्वेरा ने अमेरिकी साम्राज्यवाद को चुनौती देकर किया था, उससे बड़ा कारनामा सुल्तान सलाहुद्दीन अय्यूबी क़रीब आठ सदी पहले ज़बरदस्त ढंग से कर चुके थे, जिसकी कसक सदियों तक यूरोपीय देशों को रही।

हमें उमर ख़ालिद को क्यों याद रखना चाहिए?

0
ऐसे समय में जब यह सत्ता मिथकों को तथ्यों में बदलने के लिए इतनी मेहनत कर रही है, हमारी लौकिक और स्थानिक वास्तविकताओं को बदलने के लिए शहरों और सड़कों का नाम बदल रही है और कायरों को स्वतंत्रता सेनानियों की तरह मना रही है, हमारा प्रतिरोध हमारे याद रखने में निहित है।

पर्यावरण बचाने की बहसों के बीच एक समग्र आख्यान

आधुनिक मनुष्य की प्रवृत्ति ही प्रकृति से युद्ध करने की बन चुकी है। वह लूट-खसोट कर रहा है, जो कुछ भी पा रहा है, जितना चाहे उसे तबाह कर रहा है। मनुष्य महासागरों की गहराई और पहाड़ों की ऊंची चोटियों से लेकर धरती के सबसे गहरे क्षेत्रों तक को लूट रहा है। इन सभी हादसों का मूल कारण हमारा दृष्टिकोण है।

शिक्षा पर चैट जीपीटी के प्रभाव

ChatGPT नवंबर 2022 में शुरू हुआ और इसने बहुत जल्द लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया, और अब यह एक वायरल सनसनी में बदल चुका है। लेकिन छात्रों द्वारा ChatGPT का उपयोग शिक्षकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। शिक्षकों को डर है कि यह छात्रों को आलसी बना देगा और छात्र तर्कसंगत सोच, शोध या लेखन जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने में असमर्थ होंगे।

अल्लामा इक़बाल की प्रासंगिकता बरक़रार है

दरअसल सत्ता के नशे में चूर हुक्मरानों का यह सोचना है कि उन्होंने इक़बाल को पाठ्यक्रम से बाहर निकाल कर उन्हें दफ़्न कर दिया है लेकिन अल्लामा इक़बाल कोई टिमटिमाता हुआ दिया नहीं हैं जो उनकी फूंकों से बुझ जाएंगे। दुनिया में बहुत कम शायर ऐसे हुए हैं जिनकी शायरी को देशों की सीमाओं से परे, अवाम ने इतना पसंद किया हो।