लोकतंत्र में राजतंत्र के प्रतीकों का क्या काम?
जैसे ईंट-सीमेंट की बनी इमारत लोकतंत्र की संसद नहीं होती है वैसे ही राजतंत्र के किसी प्रतीक की जगह भी संसद में नहीं होती है। संसद में आप करते क्या हैं, कैसे करते हैं और जो करते हैं वह संविधानसम्मत है या नहीं, यही कसौटी है कि वह लोकतंत्र की संसद है या नहीं।
पीर मुहम्मद मूनिस : क़लम का सत्याग्रही
30 मई, 1882 में बेतिया शहर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे पीर मुहम्मद मूनिस को दुनिया ‘क़लम के सत्याग्रही’ के नाम से जानती है। वे स्वतंत्रता आंदोलन के सक्रिय क्रांतिकारी, प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे। चम्पारण सत्याग्रह की पृष्ठभूमि तैयार करने व गांधी जी को चम्पारण लाने में उनकी अविस्मरणीय भूमिका रही, लेकिन विडंबना यह है कि देश क़लम के इस सत्याग्रही को आज पूरी तरह से भूल चुका है।
मौलाना आज़ाद के समावेशी विचारों पर बात करने की आवश्यकता है – प्रोफ़ेसर एस०...
अपने वक्तव्य में प्रोफ़ेसर हबीब ने कहा कि, “मौलाना आज़ाद केवल राजनीतिक व्यक्ति या एक इस्लामिक विद्वान नहीं थे बल्कि उसके अलावा भी बहुत कुछ थे जिस पर बात करने की आवश्यकता है। मौलाना आज़ाद एक उत्कृष्ट लेखक, वक्ता, संगीत प्रेमी, कला प्रेमी, साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ भारत विभाजन के विरुद्ध सबसे प्रखर आवाज़ थे, जिनसे प्रभावित होकर लाखों मुसलमानों ने मुस्लिम लीग और विभाजन का विरोध किया था।”
उच्च शिक्षा में मुसलमानों की गंभीर स्थिति
आज एक तरफ़ जहां ओबीसी छात्रों का उच्च शिक्षा में कुल नामांकन लगभग 36 प्रतिशत, दलित छात्रों का कुल नामांकन लगभग 14.2 प्रतिशत और आदिवासी छात्रों का कुल नामांकन लगभग 5.8 प्रतिशत है, तो वहीं दूसरी तरफ़ मुसलमान 4.6 प्रतिशत नामांकन के साथ इस फ़हरिस्त में सबसे नीचे खड़े हैं, जबकि वे पूरी आबादी में लगभग 15 प्रतिशत समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के मायने
यह जीत कांग्रेस के लिए ख़ास है। 1985 के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत से कांग्रेस को ख़ुद सीखने की ज़रूरत है। कर्नाटक और हिमाचल दोनों राज्यों ने साफ़ संदेश दिया है कि जनहित के मुद्दों से, स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रह कर भी नफ़रत की राजनीति को परास्त किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि संगठन की आंतरिक गुटबंदियों से निपटते हुए यह लड़ाई सामूहिकता के साथ लड़ी जाए।
मैलकम एक्स की हज यात्रा
मलिक शहबाज़ उर्फ़ मैल्कम एक्स (19 मई 1925 - 21 फ़रवरी 1965) अमेरिका के मशहूर अश्वेत नेता थे। उन्हें अश्वेत अमेरिकियों के अधिकारों हेतु आवाज़ बुलंद करने के लिए जाना जाता है। इस्लाम की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने इस्लाम क़ुबूल किया और 1964 में हज यात्रा करने के लिए मक्का गए। इस दौरान उन्होंने एक पत्र में अपने संस्मरण लिखे। हज यात्रा के दौरान उनके द्वारा लिखे गए पत्र का हिंदी अनुवाद प्रस्तुत है।
दुष्प्रचार का हथियार है ‘द केरला स्टोरी’
‘द केरल स्टोरी’, फ़िल्म द कश्मीर फ़ाइल्स की तर्ज़ पर बनाई गई है, जिसमें अर्धसत्य दिखाए गए हैं और मुख्य मुद्दों को परे रखकर नफ़रत फैलाने और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। कश्मीर फ़ाइल्स को गोवा में आयोजित 53वें अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह की जूरी के प्रमुख ने प्रचार फ़िल्म बताया था। जूरी के एक अन्य सदस्य ने इसे अश्लील कहा था।
वर्ल्ड प्रेस फ़्रीडम इंडेक्स में 11 पायदान लुढ़क कर 161वें स्थान पर पहुंचा भारत
रिपोर्ट के मुताबिक़, 2023 के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत पिछले साल की तुलना में 11 पायदान गिरकर 161 वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल 180 देशों की सूची में भारत को 150 वां स्थान दिया गया था। इंडेक्स के मुताबिक़ अब भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान से भी कई पायदान पीछे है। इन दोनों देशों की रैकिंग में सुधार हुआ है और ये क्रमशः 150 और 152 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ईद-उल-फ़ित्र के त्योहार का दर्शन
ईद-उल-फ़ित्र केवल सामूहिक मनोरंजन और पकवानों का अवसर नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जीवन के उद्देश्य की सामूहिक चेतना इस्लामी के अनुयायियों के सामूहिक अचेतन में जागृत होती है। इसी के ज़रिए मुसलमानों के बीच क़ुरआन के मानवतावादी और सार्वभौमिक मिशन और इस मिशन की प्राप्ति के लिए धर्मनिष्ठा (परहेज़गारी/तक़वा) प्राप्त करने की शुद्ध भावना हर साल ताज़ा हो जाती है।
मदरसों पर विवाद की हक़ीक़त क्या है?
यह बात एक हक़ीक़त है कि अगर मदरसे न हों तो मुसलमानों की एक बड़ी तादाद बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाएगी जबकि बुनियादी और मुफ़्त शिक्षा देने का काम तो ख़ुद सरकार को ही करना चाहिए, जिस काम को मदरसे बख़ूबी अंजाम दे रहे हैं। मदरसों ने करोड़ों बच्चों को शिक्षा से जोड़ा है जो आज देश की तरक़्क़ी में अपना योगदान दे रहे हैं।












