सपनों की उड़ान (लघुकथा)

सपनों की उड़ान (लघुकथा) सहीफ़ा ख़ान ट्रेन अपनी रफ़्तार पकड़ चुकी थी। अब तो शहर भी आंखों से ओझल होता जा रहा था। वह सीट के...

जलवायु परिवर्तन: ख़तरा या अवसर?

0
जलवायु परिवर्तन मानव इतिहास का सबसे गंभीर संकट है क्योंकि इसके कारण अनेक संकट जन्म लेते हैं। यह केवल पर्यावरणीय चिंता का विषय नहीं है बल्कि यह पृथ्वी के लिए विकास के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है। इसका प्रभाव अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। विशेषकर ग़रीब बहुत अधिक प्रभावित हैं तो साथ-साथ सरकार के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती भी बन गई है।

किताबों का मेला, मेले में हम

0
किताबों ने हमारे भीतर काफ़ी कुछ बदला है- सिर्फ़ उस ज्ञान से नहीं, जो उनमें दर्ज होता है, बल्कि पठन-पाठन की उस प्रक्रिया से भी जिसमें आंख और मस्तिष्क के बीच बनने वाले अक्षर, शब्द, वाक्य और उनके अर्थ बहुत सहजता से हमारी चेतना का हिस्सा बन जाते हैं। ठोस तस्वीरों और छवियों में हम बस भोक्ता होते हैं, जबकि शब्दों में हमारी कल्पना का निवेश भी होता है। इसी प्रक्रिया में हम पाठक होते-होते लेखक भी होते चलते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: मिलिए हिजाबी पायलट सलवा फ़ातिमा से

0
सलवा फ़ातिमा का कहना है कि उन्होंने पायलट बनने का सपना ज़रूर देखा था लेकिन उन्हें विश्वास नहीं था कि यह सपना सच हो जाएगा। क्योंकि उनके पिता को दो वक़्त की रोटी के लिए पूरी ताक़त से संघर्ष करना पड़ता था। वह आगे बताती हैं कि कुछ लोग ऐसे थे जो हमेशा कहते थे कि मैं एक महिला हूं और मुझे शादी के बाद घर और बच्चों की देखभाल करनी है, यह प्रयास व्यर्थ है। लेकिन न केवल मेरे माता-पिता बल्कि मेरे पति और ससुराल वालों ने भी मुझे हर क़दम पर प्रोत्साहित किया।

हिंदुस्तानी समाज में एक आदर्श गांव की कल्पना

0
हिंदुस्तानी समाज में एक आदर्श गांव की कल्पना सैय्यद अज़हरुद्दीन इंसान एक सामाजिक प्राणी है। वह अकेला जीवन नहीं गुज़ार सकता और न ही यह...

फणीश्वर नाथ रेणु : धरती का धनी कथाकार

साहित्य चाहे किसी भी भाषा अथवा बोली में रचा जाए, उसका महत्व तभी है जब उसमें अतीत से मिले सबक हों और बेहतर भविष्य के निर्माण की परिकल्पना। हिंदी साहित्य में ऐसे रचनाकार जिनकी रचनाओं में यह बात स्पष्ट दिखती है, उनमें फणीश्वर नाथ रेणु अग्रणी हैं। इसकी ख़ास वजह यह कि उनकी रचनाओं में वर्तमान के द्वंद्व तो होते ही हैं लेकिन एक बुनियाद भी होती है जिसके सहारे वह बेहतर समाज के निर्माण का सपना संजोते हैं।

बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का ज़िम्मेदार कौन?

0
एक ओर जहाँ शिक्षकों की घोर कमी है वहीं शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी/एसटीईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की एक बड़ी संख्या सड़कों पर बेरोज़गार घूम रही है और लगातार संघर्ष करते हुए पुलिस की लाठियां खा रही है। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग भी समय-समय पर उठती रही है परन्तु इस पर कोई ठोस पहल अब तक नहीं हुई है। ऐसी ही कई समस्याएं हैं जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था की राह में रोड़े अटका रही हैं।

नफ़रत के ख़िलाफ़ हिंदू समाज को भी आना होगा मुसलमानों के साथ

0
हिंसा करने वाले तत्व जिस चीज़ को अपने लिए ताक़त बना रहे हैं और अपराध करके जहां जा कर छुप रहे हैं, वह धार्मिक और सामाजिक आश्रय ही है। ऐसे में उस धर्म और समाज के सम्मानित, शांतिप्रिय और सौहार्द में विश्वास रखने वाले लोगों का कर्त्तव्य है कि वे अपनी चुप्पी तोड़ते हुए धार्मिक और सामाजिक मंचों पर इस तरह की घटनाओं और इन घटनाओं को अंजाम देने वालों की न सिर्फ़ निंदा करें बल्कि जो पीड़ित हैं उन्हें न्याय दिलाने का आह्वान भी करें।

क्या एहसान जाफ़री को हम भूल जाएंगे?

0
21 साल पहले, आज (28 फ़रवरी) ही के दिन, गुजरात में हिन्दुत्ववादी भीड़ ने गुलबर्ग सोसाइटी पर हमला किया था जिसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफ़री सहित 69 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। एहसान जाफ़री ने गुलबर्ग सोसायटी के लोगों को बचाने के लिए सबको फ़ोन किये, यहाँ तक कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। कौन थे एहसान जाफ़री? क्या थी गुलबर्ग सोसायटी और क्या हुआ उनके साथ? पढ़िए इस लेख में।

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रों का उत्पीड़न जारी

छात्रवृत्ति बढ़ाने की माँग को लेकर अक्टूबर 2022 में हुई एक हड़ताल में शामिल होने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा पाँच छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई थी, जिनमें से एक छात्र अम्मार अहमद की हालत बिगड़ गई थी। अम्मार को हार्ट अटैक आया था। उनकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है और वह Body Paralysis का शिकार हैं। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी का हठधर्मितापूर्ण रवैया बरक़रार है और अभी भी छात्रों को निष्कासित करने का सिलसिला चल रहा है।