हिंदुस्तानी समाज में एक आदर्श गांव की कल्पना

0
हिंदुस्तानी समाज में एक आदर्श गांव की कल्पना सैय्यद अज़हरुद्दीन इंसान एक सामाजिक प्राणी है। वह अकेला जीवन नहीं गुज़ार सकता और न ही यह...

बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का ज़िम्मेदार कौन?

0
एक ओर जहाँ शिक्षकों की घोर कमी है वहीं शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी/एसटीईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की एक बड़ी संख्या सड़कों पर बेरोज़गार घूम रही है और लगातार संघर्ष करते हुए पुलिस की लाठियां खा रही है। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग भी समय-समय पर उठती रही है परन्तु इस पर कोई ठोस पहल अब तक नहीं हुई है। ऐसी ही कई समस्याएं हैं जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था की राह में रोड़े अटका रही हैं।

लीपापोती का पर्दाफ़ाश करती है गुजरात फ़ाइल्स

इस किताब को पढ़ते हुए आप समझ सकेंगे कि जिसे ‘गुजरात प्रयोग’ कहा जाता है वह दरअसल क्या है! और वह भी प्रदेश के सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकारियों के मुँह से। जिसे हम गुजरात प्रयोग कहते हैं, उसका मतलब मुसलमानों के ख़िलाफ़ दलित और पिछड़ी जातियों को गोलबंद कर देना था। सामान्यतः इसके पहले के दंगों में दलित और पिछड़ी जातियाँ दंगों से लुटती-पिटती भले रही हों, लेकिन इसमें सक्रिय रूप से सहभागी नहीं होती थीं। गुजरात में पहली बार इनका मुसलमानों के ख़िलाफ़ उपयोग किया गया।

क्या एहसान जाफ़री को हम भूल जाएंगे?

0
21 साल पहले, आज (28 फ़रवरी) ही के दिन, गुजरात में हिन्दुत्ववादी भीड़ ने गुलबर्ग सोसाइटी पर हमला किया था जिसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफ़री सहित 69 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। एहसान जाफ़री ने गुलबर्ग सोसायटी के लोगों को बचाने के लिए सबको फ़ोन किये, यहाँ तक कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। कौन थे एहसान जाफ़री? क्या थी गुलबर्ग सोसायटी और क्या हुआ उनके साथ? पढ़िए इस लेख में।

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रों का उत्पीड़न जारी

छात्रवृत्ति बढ़ाने की माँग को लेकर अक्टूबर 2022 में हुई एक हड़ताल में शामिल होने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा पाँच छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई थी, जिनमें से एक छात्र अम्मार अहमद की हालत बिगड़ गई थी। अम्मार को हार्ट अटैक आया था। उनकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है और वह Body Paralysis का शिकार हैं। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी का हठधर्मितापूर्ण रवैया बरक़रार है और अभी भी छात्रों को निष्कासित करने का सिलसिला चल रहा है।

मुंबई यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस लर्निंग संस्थान का छात्रों के प्रति ग़ैर ज़िम्मेदाराना व्यवहार

महाराष्ट्र स्थित मुंबई यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस लर्निंग संस्थान के छात्र काफ़ी समय से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई के मामले में संस्थान द्वारा उनका कोई मार्गदर्शन नहीं किया जा रहा है। चाहे परीक्षा के समय का मामला हो या फिर स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवाने की बात हो, संस्थान की तरफ़ से लगातार अनियमितताएँ की जा रही हैं।

जानिए कौन थे “मैलकम एक्स”

2
मैलकम एक्स ने अपने भाषणों के ज़रिए अफ़्रीक़ी अमेरिकी लोगों में आत्मविश्वास की लहर पैदा कर दी, जिसके फलस्वरूप उनके उत्पीड़न के ख़िलाफ़ आवाज़ उठने लगी। शोषण के विरुद्ध नैरेटिव बनाने में उनका बड़ा योगदान था। ज़ुल्म के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस और नॉन कॉम्प्रोमाइज़िंग अटिट्यूड ने अफ़्रीक़ी अमेरिकियों के आंदोलन को सैलाब की तरह बना दिया जिसने शोषण पर लगाम लगाई और उनके उत्पीड़न के विरुद्ध मुखर प्रतिरोध जन्म लेने लगा।

क्या आपको कुनन-पोशपोरा याद है?

0
क्या आपको कुनन-पोशपोरा याद है? --------------------------------- आज (23 फ़रवरी) के दिन भारत-प्रशासित कश्मीर में कुपवाड़ा ज़िले के दो नज़दीकी गाँव - कुनन और पोशपोरा में घटित...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था और कहानी “6%” की

पिछले दो दशकों में भारत के शिक्षा क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और नामांकन के मामले में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है। इस विस्तार ने दो समस्याएं उत्पन्न कीं :- न्यायसंगत हिस्सेदारी (इक्विटी) और गुणवत्ता की कमी। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए  देश की शिक्षा व्यवस्था को उचित धन ख़र्च करने की आवश्यकता है। शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट इस दिशा में पहला क़दम हो सकता है।

आधुनिक दौर की आनंददायी ग़ुलामी

0
प्राचीन दासता प्रणाली से कोसों दूर एक ऐसी व्यवस्था भी है जो एक सुखी दास का निर्माण करती है। एक ऐसा अनुबंध जिसे स्वयं ग़ुलाम भी नहीं तोड़ना चाहता। और अगर वह इसे तोड़ भी देता है, तो अपने जीवन की अनेक असुरक्षाओं का मारा एक नया ग़ुलाम उसकी जगह ले लेता है। हाँ! मैं आधुनिक रोज़गार प्रणाली के बारे में बात कर रहा हूँ - 21वीं सदी के मनुष्य के लिए एक भ्रष्ट, जानलेवा लेकिन सुखदायक प्रणाली।